छत्तीसगढ़: युद्धवीर सिंह जूदेव का बेंगलोर में निधन

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के चंद्रपुर के पूर्व विधायक व स्व. दिलीप सिंह जूदेव के बेटे श्री युद्धवीर सिंह जूदेव का आज सोमवार सुबह बेंगलोर में निधन हो गया |

बेंगलोर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के चंद्रपुर के पूर्व विधायक व स्व. दिलीप सिंह जूदेव के बेटे श्री युद्धवीर सिंह जूदेव का आज सोमवार सुबह बेंगलोर में निधन हो गया |

युद्धवीर सिंह  लीवर के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे, और किडनी भी सुचारु काम नहीं कर रही थी|  कुछ दिन पहले उन्हें ईलाज के लिए बैंलोर ले जाया गया था। रविबार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी लेकिन शाम तक हालत में हल्का सुधार आने के बाद माना जा रहा था कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन सोमबार की सुबह फिर से उनकी तबियत बिगड़ने लगी और सुबह 4 बजे उनका  निधन हो गया ।

उनके  निधन से उनके समर्थकों को गहरा आघात लगा  है। जसपुर पैलेस गहरे शोक में डूब गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने ट्विट किया है – भाजपा नेता व चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, मन बेहद विचलित व दुःखी है। वे स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी के पुत्र थे।युवा अवस्था में उनका चले जाना हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने ट्विट किया है –

चंद्रपुर के पूर्व विधायक व स्व. दिलीप सिंह जूदेव के सुपुत्र श्री युद्धवीर सिंह जूदेव के युवावस्था में आकस्मिक निधन समाचार से निःशब्द हूँ। इस व्यथित मन से ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान व दुःख की घड़ी में परिजनों को धैर्य प्रदान करें।

 

BangaloreChattisgarhpassed awayYudhveer Singh Judev
Comments (0)
Add Comment