राजकीय सम्मान के साथ स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार  

पूर्व विधायक व बीजेपी नेता स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार  किया गया | दिलीप सिंह जूदेव के सबसे बड़े पुत्र स्व शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव के पुत्र शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने युद्धवीर सिंह जूदेव को मुखाग्नि दी।

जशपुर | पूर्व विधायक व बीजेपी नेता स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार  किया गया | दिलीप सिंह जूदेव के सबसे बड़े पुत्र स्व शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव के पुत्र शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने युद्धवीर सिंह जूदेव को मुखाग्नि दी। जशपुर ने  नम आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई दी।

अंतिम यात्रा आज जशपुर के विजय विहार पैलेस से निकाली गई। जहां उनके परिवार व भाई प्रबल प्रताप सिंह जूदेव समेत पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांधा दिया।

अंतिम यात्रा के दौरान पार्थिव शरीर के साथ पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पूरे रास्ते साथ रहे

जशपुर समेत प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ हजारों समर्थकों व जनसमूह ने जय जूदेव के नारों से अपने चहेते युद्धवीर को विदा किया।

इसके पहले  मंत्री श्री अमरजीत भगत ने विजय विहार पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव के लिए शोक संदेश का वाचन जशपुर विधायक ने किया|

मंत्री अमरजीत भगत, विधायक विनय भगत व संसदीय सचिव यूडी मिंज ने युद्धवीर के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने मुखाग्नि दी
FuneralLate Yudhveer Singh JudeoState Honor
Comments (0)
Add Comment