रांची में महाराज के बाद एरिया कमांडर बैलून सरदार ने किया सरेंडर

भाकपा माओवादियों के जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक के सरेंडर के बाद उससे जुड़े एरिया कमांडर बैलून सरदार ने भी सरेंडर कर दिया है।

रांची| भाकपा माओवादियों के जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक के सरेंडर के बाद उससे जुड़े एरिया कमांडर बैलून सरदार ने भी सरेंडर कर दिया है। बैलून के ऊपर फिलहाल कोई ईनाम तो नहीं था, लेकिन सरायकेला- खरसांवा में बतौर एरिया कमांडर वह काम कर रहा था। भाकपा माओवादियों ने पूर्व में बैलून सरकार के भी संगठन से भागने की बात पोस्टर के जरिए की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महाराज प्रमाणिक, बैलून सरदार के अलावा  तकरीबन आधा दर्जन माओवादी अभी पुलिस के संपर्क में हैं। सभी से पूछताछ व जानकारी लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों में पुलिस को सफलताएं भी मिल रही है।

राज्य पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, महाराज प्रमाणिक समेत अन्य माओवादियों की निशानदेही पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान सरायकेला- खरसांवा जिले में कई लोकेशन से आईईडी की बरामदगी हुई है। सुरक्षाबलों को निशाने पर लेने के लिए पहाड़ी इलाकों में आईईडी लगाए गए थे।  महाराज प्रमाणिक को जिन लोकेशन की जानकारी भी वहां पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दोनों माओवादियों से पुलिस माओवादी संगठन व उसके मददगारों के संबंध में जानकारी जूटा रही है।

महाराज प्रमाणिक और बैलून सरदार को जनअदालत लगाकर सजा देने का फरमान माओवादी प्रवक्ता अशोक ने दिया था। अशोक ने इससे संबंधित पोस्टर रांची के तमाड़, खूंटी, सरायकेला व चाईबासा के कुछ इलाकों में भी फेंके थे। माओवादियों ने तमाम फ्रंटल आर्गेनाइजेशन से भी गुजारिश की थी कि वह इन दोनों की मदद न करें। हालांकि संगठन से अलग होने के बाद दोनों माओवादी अब पुलिस की हिरासत में हैं। दोनों माओवादियों के सरेंडर की औपचारिकता भर अभी बाकि है।

Area CommanderBalloon SardarMaharajMaoist zonal commanderranchisurrender
Comments (0)
Add Comment