रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पर सहदेव के साथ गाने का ऑफिशियल वीडियो जारी किया

छत्तीसगढ़ के सुदूर सुकमा से लेकर पूरी दुनिया में “बसपन का प्यार” फिर से जाग उठा है। रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पर सहदेव के साथ गाने का ऑफिशियल वीडियो जारी किया है।

छत्तीसगढ़ के सुदूर सुकमा से लेकर पूरी दुनिया में “बसपन का प्यार” फिर से जाग उठा है। रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पर सहदेव के साथ गाने का ऑफिशियल वीडियो जारी किया है।

फिर क्या था… बस फिर से ये गाना सबकी जुबान पर चढ़ गया है और वो भी नए अंदाज में।

दरअसल, पिछले दिनों सुकमा के नन्हे बालक सहदेव दिरदो द्वारा अलहदा अंदाज में गाया गाना ‘बसपन का प्यार तू भूल नहीं जाना रे” काफी लोकप्रिय हुआ।

इसकी गूंज मुख्यमंत्री निवास तक भी पहुंची। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव का अंदाज भरा गाना सीएम हाउस में बैठकर सुना और खूब तारीफ़ भी की।

पांचवी क्लास में जब सहदेव था तब उसने (Bachpan Ka Pyar) ‘बचपन का प्यार…’ गाना गुनगुनाया था। अब वह सातवीं क्लास में है।

अभी दो साल पहले गाये गाने का वीडियो उसके शिक्षक ने वायरल किया,जो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाया। यह वायरल वीडियो बॉलीवुड रैप सिंगर बादशाह ने देखी।

जिसके बाद बादशाह ने सहदेव को चंडीगढ़ बुलाया और दोनों ने साथ गाना रेकॉर्ड भी किया।

official videoRapper BadshahreleasedSahdev onsocial mediasongwith
Comments (0)
Add Comment