नीलांचल का विस्तार ,संपत ने विक्की,स्वप्निल को दी ज़िम्मेदारी 

नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक सम्पत अग्रवाल ने नीलांचल का विस्तार करते हुए भाजयुमो नेता सतप्रीत विक्की सलूजा को नगर प्रभारी एवम भाजयुमो नेता स्वप्निल तिवारी को ग्रामीण संयोजक नियुक्त किया है |

पिथौरा| नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक सम्पत अग्रवाल ने नीलांचल का विस्तार करते हुए भाजयुमो नेता सतप्रीत विक्की सलूजा को नगर प्रभारी एवम भाजयुमो नेता स्वप्निल तिवारी को ग्रामीण संयोजक नियुक्त किया है |

नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक सम्पत अग्रवाल ने  अपने स्थानीय कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अपने कोविड 19 आपदा के दौरान की गई जन सेवा एवम सम्भावित तीसरी लहर के लिए नीलांचल द्वारा जनहित में किये जाने वाले कार्यो की जानकारी दी।

नीलांचल का विस्तार करते हुए भाजयुमो नेता सतप्रीत विक्की सलूजा को नगर प्रभारी एवम भाजयुमो नेता स्वप्निल तिवारी को ग्रामीण संयोजक नियुक्त किया गया है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री सम्पत ने बताया कि 2018 में स्थापित नीलांचल सेवा समिति में अब तक कुल 50 हजार से अधिक सदस्य बनाये जा चुके है।कोरोना की दोनों लहरों में उनकी संस्था ने आम लोगो को राहत दिलाने का काम किया इस दौरान कमी वाली दवाएं एवम अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा कर क्षेत्रवासियों को राहत पहुचाई गयी।

श्री अग्रवाल ने बताया कि नीलांचल की सेवा भावना देखकर अब सभी राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता भी नीलांचल का सदस्य बन कर सेवा कार्य मे जूट गए है।ये कार्य लगातार चल रहा है और भविष्य में भी उनकी संस्था सेवा कार्य करती रहेगी।

पार्टी प्रमुख द्वारा कार्यवाही अनुचित
इधर नीलांचल की सदस्यता ग्रहण करते ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज (बाला ) चंद्राकर द्वारा भाजयुमो के जिला पदाधिकारी विकास वाधवा एवम कामेश बंजारा सहित ऐसे सभी पदाधिकारियों को पद मुक्त कर दिया जिन्होंने नीलांचल की सदस्यता ग्रहण कर सेवा कार्य प्रारम्भ किया था।

श्री अग्रवाल ने भाजयुमो की इस कार्यवाही को अवैधानिक बताते हुए कहा कि नीलांचल एक सेवा करने वाली संस्था है।कोई राजनीतिक दल नही है जिसकी सदस्यता लेने से किसी भी राजनीतिक दल को कार्यवाही करनी पड़े।

इसे भी पढ़ें :

बसना नगर पंचायत: भाजपा नेता ही जिला नेतृत्व पर उंगली उठाने लगे

सम्पत को भाजपा में प्रवेश की मांग उठी
नीलांचल सेवा समिति के सदस्य बनने वाले भाजपा नेताओं ने नीलांचल के संस्थापक सम्पत अग्रवाल की लोकप्रियता देखते हुए एक बार पुनः भाजपा हाई कमान से उन्हें भाजपा प्रवेश देने की मांग की है।

विक्की,स्वप्निल को मिली ज़िम्मेदारी 
भाजयुमो के प्रदेश स्तर के नेता सत्प्रीत विक्की सलूजा एवम भाजयुमो जिला स्तरीय नेता स्वप्निल तिवारी को संपत अग्रवाल ने नीलांचल समिति में जिम्मेदारी देते हुए विक्की को शहर प्रभारी एवम स्वप्निल को पिथौरा ग्रामीण संयोजक नियुक्त करने की घोषणा भी पत्रकारों के समक्ष की है।

NilanchalNilanchal Seva SamitiSampatSampat AgarwalSwapnilVickyनीलांचलनीलांचल सेवा समितिविक्कीसंपतसम्पत अग्रवालस्वप्निल
Comments (0)
Add Comment