खैरागढ़ उपचुनाव: कांग्रेस की यशोदा ने भाजपा के कोमल को रिकार्ड 20 हजार मतों से हराया

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को रिकार्ड 20 हजार मतों के अंतर से  हरा दिया| उपचुनाव में कुल 165978 वोट पड़े थे।  इस जीत के बाद खैरागढ़ में जगह-जगह जश्न का माहौल है|

राजनांदगांव| खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को रिकार्ड 20 हजार मतों के अंतर से  हरा दिया| उपचुनाव में कुल 165978 वोट पड़े थे।  इस जीत के बाद खैरागढ़ में जगह-जगह जश्न का माहौल है|

इस जीत के साथ कांग्रेस की यशोदा वर्मा क्षेत्र की 17वें विधायक बनीं। 1957 से अस्तित्व में आए इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक 13 बार आम व चार बार उपचुनाव हुए हैं। अभी वाले उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया है।

जहाँ अपनी इस जीत के बाद यशोदा वर्मा ने कहा भूपेश सरकार के कामकाज पर जनता ने मुहर लगाई है।किसानों के लिए किये गए कामों ने उन्हें जीत दिलाई है | यह खैरागढ़ की जनता की जीत है|

वहीं प्रत्याशी कोमल जंघेल ने कहा कि जनता का जनादेश स्वीकार्य है|  सरकारी तंत्र का उपयोग कर कांग्रेस ने चुनाव जीता है| हम हारे नहीं, जनता के बीच रह कर कार्य करेंगे|

अमित जोगी ने खैरागढ़ चुनाव में कांग्रेस पर वोट के बदले नोट के साथ सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया. अमित जोगी ने कहा कि इस चुनाव से उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ जनता पार्टी एकजुट हुई है|

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस ने सेमीफाइनल जीत लिया है और 2023 में होने वाले फाइनल चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करेंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल और कांग्रेस के सभी विधायकों की मेहनत के साथ-साथ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।

Khairagarh assembly by-electionखैरागढ़ विधानसभा उपचुनावयशोदा वर्मा
Comments (0)
Add Comment