पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने इस्तीफा दिया,समर्थकों के भी इस्तीफे की झड़ी

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू के इस्तीफे के साथ उनके समर्थकों के भी इस्तीफे की झड़ी लग गई है | हालाकि  शीर्ष नेतृत्व ने  सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

नई दिल्ली | पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू के इस्तीफे के साथ उनके समर्थकों के भी इस्तीफे की झड़ी लग गई है | हालाकि  शीर्ष नेतृत्व ने  सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। शीर्ष नेतृत्व ने राज्य नेतृत्व से पहले अपने स्तर पर मामले को सुलझाने को कहा है।

 उधर सिद्धू के इस्तीफ़े पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कह मुझे अभी इसकी कोई सूचना नहीं मिली है|
कांग्रेस  अध्यक्ष सोनिया गांधी  को भेजे इस्तीफे  में सिद्धू ने लिखा कि समझौता करने से व्यक्ति का चरित्र खत्म हो जाता है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब की जनता के कल्याण के एजेंडा से कभी समझौता नहीं कर सकता हूं।   इसलिए मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। मैं कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्विट किया है जिसमें कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने  कहा है कि हम नवजोत सिंह सिद्धू से अनुरोध करेंगे कि वो अपना इस्तीफ़ा वापस लें। इसके साथ ही हम पार्टी हाईकमान से उम्मीद करते हैं कि एक अच्छा नेता हमें पंजाब में मिला है,आप इनकी शिकायतों का निवारण करें|

उधर नवजोत सिंह सिद्धू के प्रति  एकजुटता दिखाते हुए पंजाब कांग्रेस के महासचिव योगिंदर ढींगरा ने भी  पद से इस्तीफा दे दिया। सिद्धू और मंत्री रजिया सुल्ताना व पार्टी के कोषाध्यक्ष गुलजार इंदर चहल के बाद पद छोड़ने वाले ढींगरा तीसरे कांग्रेस नेता हैं। वहीँ  गौतम सेठ ने भी पंजाब कांग्रेस के महासचिव(प्रभारी प्रशिक्षण) के पद से इस्तीफ़ा दिया।

 पंजाब कैबिनेट में दो दिन पहले शामिल हुईं रजिया सुल्ताना  ने  कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू सिद्धांतों वाले आदमी हैं। वह पंजाब और पंजाबियत के लिए लड़ रहे हैं।  

बता दें  कुछ दिन पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उसके बाद से सिद्धू पर सुपर सीएम होने के आरोप लग रहे थे।

सिद्धू  के इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर ने  ट्वीट  किया  कि  मैंने तो पहले ही कहा था कि यह आदमी स्थिर नहीं है और सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए सिद्धू सही नहीं है |

 

सिद्धू एक ‘मिसगाइडेड मिसाइल’

मैंने पहले कहा था कि सिद्धू एक ‘मिसगाइडेड मिसाइल’ है जिसका पता नहीं कि कहां जाएगी या किसे मारेगी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनकर पहले कैप्टन को तबाह किया फिर अपनी पार्टी कांग्रेस का सफाया कर दिया। पंजाब को बचाना है तो सिद्धू साहब से विनती है कि वह मुंबई चले जाएं: सुखबीर बादल, SAD

Punjab Congress President Navjot Sidhu resignssupporters also have a flurry of resignations
Comments (0)
Add Comment