भव्य समारोह में सम्पत अग्रवाल की भाजपा में वापसी

नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक सम्पत अग्रवाल की अंततः आज रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में पार्टी में वापसी हो गयी. उन्हें प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई.

रायपुर| नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक सम्पत अग्रवाल की अंततः आज रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में पार्टी में वापसी हो गयी. उन्हें प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई.

विगत अनेक दिनों से नीलांचल सेवा समिति के नाम से सेवा कार्यो में लगे सम्पत के भाजपा प्रवेश का स्थानीय कुछ नेता लगातार विरोध करते रहे थे. परन्तु विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सम्पत अग्रवाल के भारी भरकम जनसमर्थन को देखते हुए प्रदेश भाजपा द्वारा अंततः मंगलवार को सम्पत अग्रवाल सहित बसना सांकरा पिथौरा क्षेत्र के कोई 500 जनप्रतिनिधि एवम विभिन्न समाज प्रमुखों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के साथ प्रवेश दे दिया.

 

इसे भी पढ़ें :

बसना विधान सभा: रूपकुमारी चौधरी के लिए सम्पत एक चुनौती !

प्रवेश के दौरान नीलांचल सेवा समिति के कोई 80 हजार कार्यकर्ताओ की सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी. प्रवेश कार्यक्रम को भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन,पूर्व मुख्यमंत्री एवम भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह,प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कोमल जंघेल,ने सम्बोधित करते हुए घर वापसी पर सभी का स्वागत है. लगातार भाजपा में प्रवेश होने से अब की बार भाजपा की सरकार बनना तय है. अभी और भी दलों के बड़े नेता जल्द ही भाजपा प्रवेश करने वाले है.

BJPNilanchalSampat Agarwalनीलांचल सेवा समितिबसना विधान सभा
Comments (0)
Add Comment