छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में निकाय और पंचायत चुनाव पर बनी रणनीति

छत्तीसगढ़  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज बुधवार को राजधानी रायपुर  दीनदयाल ऑडिटोरियम में हुई. बैठक में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई.

रायपुर। छत्तीसगढ़  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज बुधवार को राजधानी रायपुर  दीनदयाल ऑडिटोरियम में हुई. बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत साय केबिनेट के मंत्री और प्रदेशभर से आए 1500 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई. राजनीतिक प्रस्ताव में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ हिन्दूओं पर बयान को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने ऑडिटोरियम में मौजूद पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा में बड़ी जीत के बाद आज की इस वृहद् कार्यसमिति बैठक में शामिल सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का स्वागत है. आज की कार्यसमिति में सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं. आप सभी लोगो को मालूम है कि विधानसभा चुनाव के छह माह पहले हमारी क्या स्थिति थी, कांग्रेस हम लोगो को गिनती नहीं थी, हमारे कार्यकर्ता भी थोड़े परेशान थे, लेकिन फिर केंद्रीय नेतृत्व ने धीरे-धीरे हमे मज़बूत किया.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  कहा कि हमारे प्रभारीगण के केंद्रीय नेतृत्व ने हम लोगो को सरकार बनाने की हिम्मत प्रदान की. हमारे नेताओं ने प्रदेश के एक-एक गांव तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया. हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री (पीएम नरेंद्र मोदी) ने प्रदेश आकर नारा दिया और पूरा माहौल बदल गया और हमने दोनों चुनावों में सफलता हासिल की, जिसका सीधा-सीधा श्रेय हमारे देव तुल्य कार्यकर्ताओ को जाता है. हमारे कार्यकर्ताओं की वजह से ही हम यह ऐतिहासिक जीत हासिल कर दोबारा प्रदेश की सत्ता में वापस आए है. साय ने कहा कि सरकार चलाने में एक-एक कार्यकर्ता का मार्गदर्शन लिया जाएगा. हमारा मंडल और बूथ सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है. हम जानते है, संगठन मजबूत रहेगा तभी सरकार मज़बूत रहेगी. हमे आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को मज़बूती के साथ लड़ना है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  कहा कि हमने न सिर्फ राज्य में सरकार बनाई बल्कि छत्तीगढ़ की जनता का भरोसा भी जीता है. चुनाव के समय हमने कई दौरे किये और इस दौरान किए गए कई वादों को समय से पहले पूरा किया है और जो वादे रह गए है उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। हम गैस सिलेंडर 500 रूपये में देने का वादा पूरा करेंगे.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के मामलो में जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. पूर्व की कांग्रेस सरकार में शराब घोटाले जिस कारण हुए उसे हमने बदल दिया है. कोयला से सम्बंधित गतिविधियों के लिए हमने ऑफलाईन सिस्टम हटाकर ऑनलाइन प्रक्रिया लागू की है. पिछली सरकार ने जितने भी भ्रष्टाचार किए है. शराब शराब, कोयला घोटाला, महादेव ऑनलाइन बैटिंग ऐप जैसे घोटाले हुए उसे ज़ीरो टॉलरेंस में रखा गया है.

Chhattisgarh BJP State Working Committee meetingstrategy made on local body and panchayat electionsछत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठकनिकाय और पंचायत चुनाव पर बनी रणनीति
Comments (0)
Add Comment