पिथौरा में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू का जोशीला स्वागत

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो )के प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू का प्रथम पिथौरा नगर आगमन पर भाजयुमो द्वारा जोशीला स्वागत किया गया।

पिथौरा ।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो )के प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू का प्रथम पिथौरा नगर आगमन पर भाजयुमो द्वारा जोशीला स्वागत किया गया।

भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलूजा ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्य पहली बार भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू को अपने बीच पाकर काफ़ी उत्साहित थे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में एक नया उमंग और अद्भुत जोश नज़र आया।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अमित साहू कहा कि युवा मोर्चा ही हमारी पार्टी की जान है शान है युवाओ के ही दम पर हम आने वाले 2023 के चुनाव में महासमूँद ज़िले की चारों सीट के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाएँगे और इस कांग्रेस की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलुजा एवं आभार प्रदर्शन कमलेश डडसेना ने किया।

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय नायक,डाक्टर किशोर सिन्हा,सांसद प्रतिनिधि जतिन ठक्कर,आशीष सेन,कामेश बंजारा,विकाश वाधवा,राजेश सिंह ठाकुर,आकाश सिन्हा,राजा खनुजा,दुर्गेश सिन्हा,मंदीप होरा,राजा शुक्ला,अंसुल तिवारी,विजय सेन,देव पटेल,आलोक राजपूत,सतीश शर्मा,उत्तम वसुदेव,संतोष दुबे,प्रतीक बोस. सूरज यादव,सोमनाथ यादव,जगदीप चहल,वंश देवांगन,हनी कुमार,जितेंद्र राजपुत,योगेश यादव,राकेश बघेल,सागर बोस,हेमन्त जाधव,रितेश दुबे,समर्पण दास,सायमन दास,राजू चौहान,सचिन चौहान,अश्वनी ठाकुर,ओमप्रकाश निषाद,शिखर राजसिंह,रवि वासुदेव,विक्की मरावी,अरुण विश्वकर्मा,मिथिलेश डडसेना तीर्थराज यादव नरेंद्र डडसेना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Amit SahuPithoraState President of BJYMwarm welcomeअमित साहूजोशीला स्वागतपिथौराभाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष
Comments (0)
Add Comment