वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का आज 4 दिसंबर को निधन हो गया| वे काफी समय से बीमार चल रहे थे| उनका अंतिम संस्कार कल होगा।

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का आज 4 दिसंबर को निधन हो गया| वे काफी समय से बीमार चल रहे थे| उनका अंतिम संस्कार कल (5.12.21) लोधी श्मशान घाट में होगा। विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी|

मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे निर्भीक और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने शानदार जिंदगी को जिया, दिल्ली की एक शरणार्थी कॉलोनी में पले-बढ़े और 42 साल तक पत्रकारिता की दुनिया में नाम कमाया, वह हमेशा सच की आवाज उठाते रहे। अब वह हमारी मां के साथ हैं, उनकी पत्नी चिन्ना स्वर्ग में हैं जहां वे गाएंगे, खाना बनाएंगे और एक साथ यात्रा करेंगे। उनका अंतिम संस्कार कल (5.12.21) लोधी श्मशान घाट में होगा।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी चिन्ना दुआ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तब चिन्ना दुआ की मौत हो गई थी।

11 मार्च 1954, को जन्मे विनोद दुआ भारत के हिंदी टेलीविजन पत्रकार एवं कार्यक्रम निर्देशक थे। ये न्‍यू देहली टेलीविजन लिमिटेड के समाचार चैनल के प्रमुख प्रस्तुतकर्ता एवं समाचार वाचक रहे थे। हजारों घंटों प्रसारण के अनुभवी, विनोद दुआ एक एंकर, राजनीतिक टिप्पणीकार, चुनाव विश्लेषक, निर्माता और निर्देशक थे।

छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद दुआ के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री विनोद दुआ भारतीय टी.वी. पत्रकारिता के पुरोधा थे। वे सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि अपने आप में पत्रकारिता का एक संस्थान थे। पत्रकारिता के असंख्य छात्रों ने उनसे प्रेरणा ली, उनकी शैली को अपनाया और सफल हुए। उनके निधन पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। श्री बघेल ने श्री विनोद दुआ के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

#विनोद दुआ
Comments (0)
Add Comment