टोक्यो ओलंपिक: हॉकी में भारत का शानदार शुरुवात, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

टोक्यो ओलंपिक में  शानदार शुरुवात करते हुए भारत ने  हॉकी प्रतियोगिता के पूल-ए के अपने पहले मैच में  न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया। जहाँ भारत के  हरमनप्रीत ने  दो गोल दागे। वहीं  रुपिंदरपाल सिंह ने एक गोल किया| 

deshdigital desk

भारतीय टीम के रुपिंदर ने जहां 10वें मिनट में गोल किया, वहीं हरमनप्रीत ने 26वें और 33वें मिनट में गोल कर भारत को जीत दिलाई।

इसके पहले क्वार्टर में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इसके बाद भारत ने लगातार बढ़त बनाए रखा। न्यूजीलैंड की ओर से केन रसेल ने छठे और स्टीफन जेनेस ने 43वें मिनट में गोल किया।

पूल-ए में अब भारत का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से 25 जुलाई को है। ऑस्ट्रेलिया ने आज अपने पहले पूल मैच में मेजबान जापान को 5-3 से हराया।

हालांकि उसे इस जीत के लिए मेहनत करनी पड़ी। मेजबान टीम पहले क्वार्टर में 0-2 से पीछे होने के बाद दूसरे क्वार्टर में 3-2 से आगे हुई।

beat New Zealand 3-2HockeyIndia's great startTokyo Olympicsटोक्यो ओलंपिकन्यूजीलैंड को 3-2 से हरायाभारत का शानदार शुरुवातहॉकी
Comments (0)
Add Comment