टोक्यो ओलंपिक: हॉकी में भारत का शानदार शुरुवात, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

टोक्यो ओलंपिक में  शानदार शुरुवात करते हुए भारत ने  हॉकी प्रतियोगिता के पूल-ए के अपने पहले मैच में  न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया। जहाँ भारत के  हरमनप्रीत ने  दो गोल दागे। वहीं  रुपिंदरपाल सिंह ने एक गोल किया| 

0 29

- Advertisement -

deshdigital desk

भारतीय टीम के रुपिंदर ने जहां 10वें मिनट में गोल किया, वहीं हरमनप्रीत ने 26वें और 33वें मिनट में गोल कर भारत को जीत दिलाई।

- Advertisement -

इसके पहले क्वार्टर में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इसके बाद भारत ने लगातार बढ़त बनाए रखा। न्यूजीलैंड की ओर से केन रसेल ने छठे और स्टीफन जेनेस ने 43वें मिनट में गोल किया।

पूल-ए में अब भारत का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से 25 जुलाई को है। ऑस्ट्रेलिया ने आज अपने पहले पूल मैच में मेजबान जापान को 5-3 से हराया।

हालांकि उसे इस जीत के लिए मेहनत करनी पड़ी। मेजबान टीम पहले क्वार्टर में 0-2 से पीछे होने के बाद दूसरे क्वार्टर में 3-2 से आगे हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.