छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर बुरी तरह पैर पसार रहा

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस ने एक बार फिर बुरी तरह अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है । शुक्रवार को स्वास्थ्य बुलेटिन में विभाग ने 1097 मरीज मिलने की पुष्टि की है जिसमें 9 मरीजों की मौत होने की  भी जानकारी मिली। इनमें राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 382 मरीज मिले हैं|

 छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को  24 घंटे में 333 मरी डिस्चार्ज भी हुए हैं। वही 37427 लोगों ने कोरोना का टेस्ट भी करवाया है।

शुक्रवार रात 8:00 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में सर्वाधिक 382 मरीज मिले हैं वहीं दुर्ग में 320, बिलासपुर में 51 जांजगीर-चांपा और नारायणपुर में सबसे कम 2-2 मरीज मिले हैं। वही सुकमा और दंतेवाड़ा मैं एक भी मरीज कोरोना के नहीं मिले। इसके अलावा लगभग सभी जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है।

प्रदेश भर में अब तक का पॉजिटिव प्रकरण 3 लाख 2 हजार 880 है। वही डिस्चार्ज की संख्या 3 लाख 11 हजार 198 है। इसी क्रम में मौत का कुल आंकड़ा प्रदेश में 3 हजार 929 पहुंच चुका है और आज की स्थिति में कुल सक्रिय मरीज 6 हजार 753 है।

इधर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के कोमोरबिडिटी वालों का टीकाकरण नियमित रूप से जारी रखने सरकार ने निर्देश दिए हैं।

सरकार के अनुसार अभी प्रदेश में पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से कोरोना वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है।

बता दें भारत में महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ में दैनिक मामलों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। आंकड़े डरावने होने लगे हैं|

 

कोरोनाछत्तीसगढ़पैर पसार रहा
Comments (0)
Add Comment