छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन ,कोरोना संक्रमण, मौतों का सिलसिला जारी

छत्तीसगढ़ में हर रोज मौतों का आंकड़ा 200 पार कर रहा है

रायपुर| छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन बढ़ता जा रहा है और बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ मौतों का सिलसिला भी थम नहीं रहा है| हर रोज मौतों का आंकड़ा 200 पार कर रहा है|
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 210 संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश के अब तक प्रदेश में 9 हजार 485 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है। वहीँ प्रदेश में 15 हजार 785 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 24 हजार 459 हो चुकी है। राज्य में 58 हजार 34 सैंपल जांचे गए। ठीक होने वालों की संख्या 11 हजार 308 रही।

मंगलवार की रात जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सिर्फ 24 घंटों में 210 संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश के अब तक प्रदेश में 9 हजार 485 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में 15 हजार 785 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 24 हजार 459 हो चुकी है। राज्य में 58 हजार 34 सैंपल जांचे गए। ठीक होने वालों की संख्या 11 हजार 308 रही।

राजधानी  रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 1008 नए मरीज मिले हैं। 39 लोगों की मौत हुई, अब राजधानी में एक्टिव मरीज 10 हजार 784 है। दुर्ग में 899 नए मरीज, 23 लोगों की जान गई अब यहां एक्टिव मरीज 4946 हैं। बिलासपुर में 1223 नए मरीज मिले, 28 लोगों की मौत हुई। अब यहां एक्टिव मरीज 7603 हैं।

राजनांदगांव में 626 नए मरीज मिले, 9 लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव केस 7152 हैं। रायगढ़ में 1220 नए मरीज मिले, 7 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस 10604 हैं। कोरबा में 1206 लोग संक्रमित हुए, 11 लोगों की मौत हुई। अब यहां 8702 एक्टिव मरीज हैं।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सबसे कम 38 मरीज मिले यहां 302 एक्टिव मरीज हैं।

बता दें संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेशभर में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।  रायपुर-दुर्ग ऐसे जिले हैं, जहां प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, इसलिए इन जिलों को अतिरिक्त रियायतें दी गई हैं

राजधानी रायपुर व पड़ोसी जिले दुर्ग में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई है।  छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर आने के समय सबसे पहले दुर्ग व रायपुर जिले में ही लॉकडाउन लगाया गया था।  पिछले करीब 10 दिनों से रायपुर-दुर्ग में संक्रमितों को संख्या में लगातार कमी आ रही है।

इधर आंध्र प्रदेश में मिले नये स्ट्रेन ने  छत्तीसगढ़ की चिंता बढ़ा दी है|

#छत्तीसगढ़#लॉकडाउनChhattisgarhcorona infectiondeath continueslockdownकोरोना संक्रमणमौतों का सिलसिला जारी
Comments (0)
Add Comment