डॉ. गिरीश चंदेल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के नये कुलपति

डॉ. गिरीश चंदेल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के नये कुलपति होंगे | राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यह आदेश जारी किया है | डॉ. चंदेल छत्तीसगढ़ के सिमगा के निवासी हैं |

रायपुर|   डॉ. गिरीश चंदेल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय  रायपुर के नये कुलपति होंगे | राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यह आदेश जारी किया है | डॉ. चंदेल छत्तीसगढ़ के सिमगा के निवासी हैं |

छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति में स्थानीय और बाहरी मुद्दे पर से सीएम और राज्यपाल के बीच तनातनी के हालत सामने आये थे |

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने भी कुलपति नियुक्ति में स्थानीय की मांग की थी | इसके बाद से यह मुद्दा गरमाता जा रहा था | इस नियुक्ति के साथ ही विवाद का अंत हो गया है |

पढ़े : विश्वविद्यालयों में स्थानीय कुलपति क्यों ?

वर्त्तमान में डॉ. गिरीश चंदेल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में डिपार्टमेंट ऑफ प्लांट मॉलिक्यूलर बॉयोलॉजी एवं बॉयोटेक्नोलॉजी के  विभागाध्यक्ष हैं |

डॉ. गिरीश चंदेल, देश के प्रख्यात पौध प्रजनक और जैव प्रौद्योगिकी के वैज्ञानिक हैं। छत्तीसगढ़ के सिमगा, हथबंद के ग्राम-कुकरा चुन्दा के मूल निवासी डॉ. चंदेल को कृषि शिक्षा अनुसंधान और विस्तार प्रबंधन का 30 वर्षों का अनुभव है, जिसमें 07 वर्षों का अनुभव विशेष रूप से सूखे और पोषण अनुसंधान के लिए अत्याधुनिक स्टेट ऑफ आर्ट बुनियादी सुविधाओं के निर्माण और पोषण प्रबंधन पर रहा है।

छत्तीसगढ़: कुलपति चयन में स्थानीयता कितनी जरूरी ?

डॉ. चंदेल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान एवं विकास कार्यों का वृहद अनुभव है। उन्होंने  इंटरनेशनल जेनेटिक इंजीनियरिंग एवं बॉयोटेक्नोलॉजी सेंटर में पी-एच.डी. फेलो तथा इंटरनेशनल राईस रिसर्च इंस्टीट्यूट में विजिटिंग वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया है।

Dr. Girish Chandelnew Vice Chancellor of Indira Gandhi Agricultural UniversityRaipurइंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के नये कुलपतिडॉ. गिरीश चंदेल
Comments (0)
Add Comment