यूपी पुलिस video: गोद में बच्ची बर्बरता से पिटाई

यूपी  पुलिस की बेरहमी का एक वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है | मांगों को लेकर धरनारत एक स्वास्थ्य कर्मी  जिसकी गोद में उसकी बच्ची है की बर्बरता से पिटाई की जा रही है

यूपी पुलिस की बेरहमी का एक वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है | मांगों को लेकर धरनारत एक स्वास्थ्य कर्मी  जिसकी गोद में उसकी बच्ची है की बर्बरता से पिटाई की जा रही है | जहाँ वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जाँच की बात पुलिस के आला अफसर कह रहे हैं | वहीँ सोशल मीडिया भी बिफरा हुआ है | कई तरह के कमेन्ट किये जा रहे हैं | योगी आदित्यनाथ के शासन पर व्यंग्य कसे जा रहे हैं |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर जिला अस्पताल परिसर में  चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मियों का यूनियन अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहा था | ओपीडी बंद हो जाने से मरीजों को दिक्कतें आईं |

धरना ख़त्म करने प्रशासन ने पुलिस से मदद मांगी | अकबरपुर पुलिस  जिला अस्पताल परिसर पहुंची और फिर अपने तरीके से धरना खतम करने में लग गई |

पुलिस धरनारत  स्वास्थ्य कर्मियों पर डंडे बरसाने लगी | एक  दारोगा  के बरसते डंडे  में एक  ऐसा कर्मचारी  आ फंसा जिसकी गोद में उसकी बच्ची थी |

पिटाई देख बच्ची जोर जोर से रोने लगी मार खाता कर्मचारी भी कह रहा है  साहब बच्ची  है उसे लग जायेगी लेकिन दारोगा  डंडे बरसाता रहा | अब यह  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है |

यूपी पुलिस पर सोशल मीडिया भी बिफरा हुआ है|

इधर कानपुर एसपी ने इस  मामले की जांच एएसपी को सौंपा है| हवालदार लाइन हाजिर कर दिया गया है |

सांसद वरुण गाँधी @varungandhi80ने ट्विट किया 
सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े,यह बहुत कष्टदायक है।भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो,पुलिस का नहीं।

देखें video

thrashedUP Policeपिटाईयूपी पुलिस
Comments (0)
Add Comment