यूपी पुलिस video: गोद में बच्ची बर्बरता से पिटाई

यूपी  पुलिस की बेरहमी का एक वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है | मांगों को लेकर धरनारत एक स्वास्थ्य कर्मी  जिसकी गोद में उसकी बच्ची है की बर्बरता से पिटाई की जा रही है

0 120

- Advertisement -

यूपी पुलिस की बेरहमी का एक वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है | मांगों को लेकर धरनारत एक स्वास्थ्य कर्मी  जिसकी गोद में उसकी बच्ची है की बर्बरता से पिटाई की जा रही है | जहाँ वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जाँच की बात पुलिस के आला अफसर कह रहे हैं | वहीँ सोशल मीडिया भी बिफरा हुआ है | कई तरह के कमेन्ट किये जा रहे हैं | योगी आदित्यनाथ के शासन पर व्यंग्य कसे जा रहे हैं |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर जिला अस्पताल परिसर में  चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मियों का यूनियन अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहा था | ओपीडी बंद हो जाने से मरीजों को दिक्कतें आईं |

धरना ख़त्म करने प्रशासन ने पुलिस से मदद मांगी | अकबरपुर पुलिस  जिला अस्पताल परिसर पहुंची और फिर अपने तरीके से धरना खतम करने में लग गई |

पुलिस धरनारत  स्वास्थ्य कर्मियों पर डंडे बरसाने लगी | एक  दारोगा  के बरसते डंडे  में एक  ऐसा कर्मचारी  आ फंसा जिसकी गोद में उसकी बच्ची थी |

पिटाई देख बच्ची जोर जोर से रोने लगी मार खाता कर्मचारी भी कह रहा है  साहब बच्ची  है उसे लग जायेगी लेकिन दारोगा  डंडे बरसाता रहा | अब यह  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है |

- Advertisement -

यूपी पुलिस पर सोशल मीडिया भी बिफरा हुआ है|

इधर कानपुर एसपी ने इस  मामले की जांच एएसपी को सौंपा है| हवालदार लाइन हाजिर कर दिया गया है |

सांसद वरुण गाँधी @varungandhi80ने ट्विट किया 

देखें video

Leave A Reply

Your email address will not be published.