यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों के वापसी का खर्च उठाएगी भूपेश सरकार

यूक्रेन में मुश्किल में फंसे  लोगों में छत्तीसगढ़ के निवासी भी शामिल है। इन सभी की घर वापसी पर होने वाले खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी।

रायपुर|   यूक्रेन में मुश्किल में फंसे  लोगों में छत्तीसगढ़ के निवासी भी शामिल है। इन सभी की घर वापसी पर होने वाले खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि यूक्रेन से अपने निजी खर्चें से छत्तीसगढ़ लौटने वाले छात्रों और नागरिकों के खर्च का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भारत सरकार द्वारा विमान व्यवस्था से यूक्रेन से लौटने वाले छत्तीसगढ़ के छात्रों और नागरिकों के दिल्ली-मुंबई से छत्तीसगढ़ पहुंचने के लिए भी सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने छात्रों और नागरिकों को उनके सकुशल घर वापसी के लिए दिल्ली में छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी के साथ ही इस कार्य से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए है|

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कल  शाम एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होने के पहले मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान बताया कि यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों को वापस लाने के लिए  उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री से बात की थी। केंद्रीय विदेश मंत्री ने बताया कि छात्रों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से निकाल कर हवाई मार्ग से वापस लाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बच्चे भी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबकी चिंता है कि बच्चों की जल्द से जल्द वापसी हो।

Bhupesh BaghelChhattisgarhcost of returnTrapped in Ukraineछत्तीसगढ़भूपेश बघेलयूक्रेन में फंसेवापसी का खर्च
Comments (0)
Add Comment