छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की ओडिशा में सड़क हादसे में मौत

ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के  6 लोगों की मौत हो गई | तेज रफ़्तार कार एक पेड़ को ठोकर मारते एक खाई में  जा गिरी | मृतकों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं | सबही मृतक महासमुंद जिले के बसना थाना इलाके के हैं|

नुआपाड़ा । ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के  6 लोगों की मौत हो गई | तेज रफ़्तार कार एक पेड़ को ठोकर मारते एक खाई में  जा गिरी | मृतकों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं | सबही मृतक महासमुंद जिले के बसना थाना इलाके के हैं|

मिली जानकारी के अनुसार कार सीजी 06 GF 2753 में में सवार सभी लोग एक शादी में शामिल होने महासमुंद जिले के बसना थाना इलाके  के रसोड़ा गाँव से  नुवापाड़ा जिले के  गांव छिनेकेला  गाँव जा रहे थे|

छिनेकेला पहुँचने से पहले नुवापाड़ा जिले के गांव सुनसुनिया के पास तेज रफ़्तार कार एक पेड़ में जा टकराई और फिर 10 फिट निचे खाई में जा गिरी | हादसे में  घटना स्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक ने  अस्पताल में दम तोड़ा।

सभी मृतक छत्तीसगढ़ के  महासमुंद जिले के बसना थाना इलाके के ग्राम रसोड़ा के   हैं|

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों के नाम प्रदीप , उसकी पत्नी बसंती , शत्रुघन प्रधान , शुभराज भोई , जगदीश साहू और उसके बेटा शादी के लिए कार से निकले थे | इनमें शुभराज भोई वहन चला रहा था | हादसे में इन सबकी मौत की खबर आई है |बताया गया कि मृतक बसंती  जनपद सदस्य थी |

बसना थाना के मुताबिक उन्हें अभी तक नुवापाड़ा पुलिस से जानकारी नहीं मिली है | वहां से जानकारी आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल सकेगी |

6 people died in road accident in Odisha6 लोगों कीChhattisgarh residentओडिशा मेंछत्तीसगढ़ निवासीसड़क हादसे में मौत
Comments (0)
Add Comment