IED की चपेट में आने से सी.ए.एफ का जवान शहीद 

बीजापुर | बीजापुर जिले  में  IED की चपेट में आये जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया|

जानकारी के मुताबिक बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तर्रेम इलाके में फ़ोर्स की संयुक्त पार्टी सर्च ऑपरेशन पर निकली थी|

इसी दौरान नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से लगाए गये IED की चपेट में एक जवान आ गया.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया|

जवान के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो चुके थे साथी जवानों की मदद से तत्काल सी.ए.एफ जवान मोहन नाग का बासागुड़ा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया और फिर बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया|

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जवान को बचाने के लिए काफी प्रयास किया और रायपुर एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही थी इसी बीच IED  से जख्मी जवान ने दम  तोड़ दिया|

घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दी गई है| जिले के एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है|

CAF soldier martyred due to IEDIED
Comments (0)
Add Comment