छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर की साथी की हत्या

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना इलाके में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर अपने ही साथी की गला रेतकर हत्या कर दी |

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना इलाके में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर अपने ही साथी की गला रेतकर हत्या कर दी | पुलिस ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं  की है | उसे सूत्रों से इसकी जानकारी मिली है जिसकी पड़ताल की जा रही है |

मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित इलाके गट्टाकाल गांव में नक्सलियों ने गुरुवार को जन अदालत लगाई थी। जिसमें 3 गांव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए थे।

बताया गया कि इस जन अदालत में 40 से ज्यादा हथियारबंद माओवादी भी मौजूद थे। जिन्होंने सभी ग्रामीणों के सामने अपने ही साथी नक्सली दिनेश नुरेटी को रस्सी से बांध रखा था। नक्सलियों ने ग्रामीणों से कहा कि, यह पुलिस के साथ मिल गया है। हमारी खबरें पुलिस को देता है, इसका क्या किया जाए। इस बात पर सभी ग्रामीणों ने कहा कि, गद्दार की मौत ही सजा है।

पुलिस के मुताबिक नक्सली की हत्या की अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। इस तरह की खबरें सुनने में आ रही है। जिस साथी को नक्सलियों ने मारा है उसका नाम दिनेश नुरेटी बताया जा रहा है | उस पर हत्या, लूट, आगजनी जैसे 8 से ज्यादा मामले दर्ज हैं|

 

ChhattisgarhJan Adalatmurder of partnerNaxalites
Comments (0)
Add Comment