दंतेवाड़ा : मुठभेड़ , 3 नक्सली मारे गये , शव-हथियार बरामद

बस्तर की दंतेवाड़ा  पुलिस ने  मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया गया है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी के साथ ढोलकल-पेदापाल में मुठभेड़ हुई। मृतक नक्सलियों के नाम बिरजू बेचापाल, जग्गू दोनों ₹1 लाख इनामी व अजय ओयामी बताया जा रहा है। SP अभिषेक पल्लव ने पुष्टि की।

deshdigital

जगदलपुर | बस्तर की दंतेवाड़ा  पुलिस ने  मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया गया है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी के साथ ढोलकल-पेदापाल में मुठभेड़ हुई। मृतक नक्सलियों के नाम बिरजू बेचापाल, जग्गू दोनों ₹1 लाख इनामी व अजय ओयामी बताया जा रहा है। SP अभिषेक पल्लव ने पुष्टि की।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना फरसपाल  इलाके के  ढोलकल की पहाड़ियों में गुरुवार शाम को यह मुठभेड़ हुई|  मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी  में तीन नक्सलियों के शव बरामद किये। मौके से  विस्फोटक सामग्री मिली है। इनमें तीन देशी बंदूक, 3 किलो का आईईडी शामिल हैं।

मृतक नक्सलियों के नाम बिरजू बेचापाल, जग्गू दोनों पर 1 लाख इनाम था |   अजय ओयामी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान  मिलिशिया प्लाटून कमांडर बिरजू केकाम  निवासी  बेचापाल,  जबकि जम्मू केकाम   तमोड़ी का निवासी था।  इसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था|    अजय ओयामी अरनपुर थाना इलाके के नौलावाया गांव का निवासी था।


बीजापुर में ग्रामीण की नक्सल हत्या  

उधर बीजापुर के आवापल्ली  थाना इलाके में नक्सलियों ने धारधार हथियार से एक ग्रामीण की हत्या कर दी |  बताया जाता है कि नक्सलियों ने सलवा जुडूम कार्यकर्त्ता  नुकनपाल निवासी मुरा कुडियम को घर से बाहर दौड़ाकर पकड़ा और   मौत के घाट उतर दिया | हत्या के बाद लाश  आंगनबाड़ी के करीब फेंक दिया  घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है|

3 Naxalites killed3 नक्सली मारे गयेDantewadadead bodies and weapons recoveredencounterदंतेवाड़ामुठभेड़शव –हथियार बरामद
Comments (0)
Add Comment