बस्तर में आधी रात पुलिस केम्प पर नक्सल हमला, CAF के 4 जवान जख्मी

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के  बीजापुर जिले  के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा में स्थित पुलिस केम्प पर आधी रात लगभग 11 बजे नक्सलियों ने हमला कर दिया , हमले में CAF के चार जवान घायल हो गए

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के  बीजापुर जिले  के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा में स्थित पुलिस केम्प पर आधी रात लगभग 11 बजे नक्सलियों ने हमला कर दिया , हमले में CAF के चार जवान घायल हो गए हैं , घायल दो जवानों को बेहतर उपचार के लिए चॉपर से रायपुर रिफर किया गया है, वहीं दो जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है|

मिली जानकारी के अनुसार कुटरू थाना क्षेत्र के घोर नक्सल  प्रभावित दरभा में पुलिस केम्प स्थापित किया गया है| बताया जा रहा है कि रात 11 बजे  नक्सलियों  ने पुलिस कैंप को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी और BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर)  दागा|

सुरक्षा बल के जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालकर जवाबी कार्यवाही प्रारम्भ किया|   बैरक में सोए जवान भी जाग गए और फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ करीब आधे घंटे चली, जवानों की जवाबी कार्यवाही से नक्सली भाग खड़े हुए|

नक्सलियों के इस हमले में चार जवान घायल हो गए है , जिनका उपचार रायपुर और बीजापुर में जारी है| घायल जवानों में हेड कॉन्स्टेबल आश्रित वट्टी,हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र मण्डावी, हेड कॉन्स्टेबल टुकेश्वर ध्रुव और ओम प्रकाश दीवान शामिल हैं |

इधर बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि 2 जवानों को चॉपर से रायपुर ले जाया गया है। दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। अन्य दो जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

4 CAF personnel injuredbastarCAF के 4 जवान जख्मीmidnightNaxal Attackpolice campआधी रातनक्सल हमलापुलिस केम्पबस्तर
Comments (0)
Add Comment