चलती बस में चली गोली- CRPF जवान की मौत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में  यात्री बस में सवार एक जवान के बंदूक से अचानक गोली चलने से CRPF जवान की मौत हो गई है|

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में  यात्री बस में सवार एक जवान के बंदूक से अचानक गोली चलने से CRPF जवान की मौत हो गई है| मामले की पुष्टि उसूर ब्लॉक के बीएमओ प्रफुल्ल रात्रे ने की है|
सीआरपीएफ 229 बटालियन के जवानों की एक टुकड़ी बीजापुर से उसूर के लिए कुशवाहा यात्री बस में सवार होकर निकली थी. इसी बीच बस में सवार एक जवान के बंदूक से अचानक गोली चल गई|गोली जवान के सिर में लगने से जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया.आनन फानन में बस में सवार अन्य जवानों घायल साथी को आवापल्ली के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया| उपचार के दौरान घायल जवान ने दम तोड़ दिया है|मृत जवान का नाम त्रिलोक सिंह बताया जा रहा है|

bastarBijapurCRPF jawan diesFiring in moving bus
Comments (0)
Add Comment