मुखबिरी के शक पर एक परिवार में तीसरी नक्सल हत्या

खबिरी के शक पर सुकमा जिले में नक्सलियों ने फिर एक ग्रामीण की हत्या कर दी | एक परिवार में यह तीसरी नक्सल हत्या है | मृतक पूर्व उप सरपंच था | घटना बुधवार देर शाम की है  जब वह मछली पकड़ने गया था |

जगदलपुर।  मुखबिरी के शक पर सुकमा जिले में नक्सलियों ने फिर एक ग्रामीण की हत्या कर दी | एक परिवार में यह तीसरी नक्सल हत्या है | मृतक पूर्व उप सरपंच था | घटना बुधवार देर शाम की है  जब वह मछली पकड़ने गया था |

मिली जानकारी के मुताबिक बटेर गांव निवासी मांडवी देवा जो ग्राम पंचायत बंडा का पूर्व उप सरपंच था अपने परिवार समेत कोंटा के बेस कैंप में रहता था |

कल बुधवार को वह अपने साथियों के साथ मछली पकड़ने गया था | डेरा शाम जब वह अपने साथियों के साथ लौट रहा था रास्ते में नक्सलियों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी| बाद में उसकी लाश कन्हैयागुड़ा के रास्ते  फेंक दिया | आज सुबह कोंटा पुलिस को इसकी सूचना मिली | मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

पुलिस ने मांडवी देवा के साथ मछली पकड़ने गए   2 लोगों को हिरासत में ले लिया है।   पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले नक्सलियों ने माड़वी देवा के पिता और भाई की भी मुखबिरी के शक पर हत्या कर दी थी।

इस हत्या के बाद परिवार सहित गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

 

a familyOn suspicion of informerthird Naxal murder ...एक परिवारतीसरीनक्सल हत्यामुखबिरी के शक पर
Comments (0)
Add Comment