10 बरस से लिव इन में रह रही प्रेमिका ने शादी से इंकार पर प्रेमी के घर जहर खाया, अस्पताल में मौत

10 बरस से लिव इन में रह रही प्रेमिका ने, प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने के बाद जहर खाकर जान दे दी | घटना बिलासपुर के सिविल लाइन थाना इलाके का है |

बिलासपुर। 10 बरस से लिव इन में रह रही प्रेमिका ने, प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने के बाद उसके घर जहर खा लिया | 3 दिनों बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई | घटना बिलासपुर के सिविल लाइन थाना इलाके का है |

पुलिस के मुताबिक बिलासपुर सरकंडा  लोधीपारा निवासी रजनी प्रधान   पिछले 10 साल से वह बिल्हा निवासी जगन्नाथ ध्रुव के साथ गोंडपारा में   लिव-इन  में   थी।  कुछ दिनों से रजनी जगन्नाथ से शादी के लिए कह रही थी, लेकिन जगन्नाथ घर वालों से बात करने का बहाना कर टाल रहा था।

जानकारी के मुताबिक 17 अक्टूबर को रजनी, उसकी मां रूखमणी प्रधान, बहन रश्मि शादी की बात करने के लिए जगन्नाथ के घर बिल्हा गए थे। वहां जगन्नाथ ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। जगन्नाथ अपने घर से चला गया यह देखकर रजनी  घर के सामने ही  कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उसकी मां व बहन बाहर निकले, तब रजनी ने उन्हें जहरीला पदार्थ पीने के बारे में बताया।

सिम्स में  मंगलवार रात  उसकी मौत हो गई। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

 

deathGirlfriendhospitalLive inPoisoned at lover's houseRefuse to marryअस्पतालप्रेमिकाप्रेमी के घर जहर खायामौतलिव इनशादी से इंकार
Comments (0)
Add Comment