जांजगीर: गैंगरेप के बाद महिला की हत्या , 3 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के अकलतरा के नहर में मिली महिला की लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है |  गैंगरेप के बाद महिला की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी गई थी | पहचान छिपाने चेहरे को कुचल दिया गया था | पुलिस 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के अकलतरा के नहर में मिली महिला की लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है |  गैंगरेप के बाद महिला की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी गई थी | पहचान छिपाने चेहरे को कुचल दिया गया था | पुलिस 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | इनमें से एक मुख्य आरोपी महिला का परिचित है।

पुलिस  के मुताबिक अकलतरा के वार्ड नंबर 20 में रहने वाली महिला 9 अक्टूबर को काम पर जाने की बात कह कर घर से निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई और तीन युवकों के साथ जाने की आशंका जताई थी | इस बीच देर रात पुलिस को महिला का शव नहर में एक बोरी में मिला।

संदेह के आधार पर  पुलिस ने ग्राम तरौद निवासी चंद्रमणि वैष्णव, शिव महंत एवं सुरेंद्र श्रीवास को हिरासत में ले लिया था ।

पुलिस के मुताबिक महिला का उसके ही गांव के रहने वाले चंद्रमणि से अवैध संबंध थे। वह जहां काम पर गई थी, वहां से सुरेंद्र उसे बाइक पर ले गया था।

सुरेंद्र ने महिला को बताया था कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। वह उसे लेकर चंद्रमणि के पास पहुंचा। वहां एक कमरे में दोनों ने बलात्कार किया। इसी बीच सुरेंद्र श्रीवास भी वहां पहुंच गया और उसने भी रेप किया।

बताया जाता है कि जब महिला ने इसे जाहिर करने की धमकी   दी तो आरोपियों ने ब्लाउज से उसका गला घोंट दिया। उसकीपहचान छिपाने चेहरे को कुचल दिया और लाश बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया|

3 arrested3 गिरफ्तारgang rapeJanjgirmurder of womanगैंगरेपजांजगीरमहिला की हत्या
Comments (0)
Add Comment