बिलासपुर। भाभी की बहन से love और sex के बाद दूसरी युवती से सगाई करने वाले युवक को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी युवक रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा का है |
बिलासपुर की सकरी पुलिस के मुताबिक एक निजी संस्थान में कार्यरत रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा निवासी दीपक कुमार वस्त्रकार की भाभी का मायका सकरी थाना इलाके में है | इसलिए यहाँ उसका आना जाना बना रहता था | 2 बरस पहले अपनी भाभी की बहन से हुई मुलाकात दोस्ती में बदली, दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे |
इतना ही नहीं दोनों में देश सम्बन्ध भी बन गये | शादी करने का वादा कर वह उसका यौन शोषण करता रहा | बाद में धीरे–धीरे उसने युवती से मिलना जुलना बंद कर दिया।
इसी बीच 6 फरवरी को उसने एक अन्य युवती से सगाईकर ली | इसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई |
पुलिस ने आरोपी दीपक के गांव में दबिश दी और हिरासत में लिया और पूछताछ की | फिर अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया|
युवक ने पुलिस को बताया कि वे दोनों शादी करने के लिए राजी थे लेकिन उसके घरवाले एक जगह में रिश्तेदारी कहकर विरोध कर रहे थे | इसलिए दीपक का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया| दीपक अपने घरवालों का विरोध नहीं कर सका और उसने तय युवती से सगाई कर ली |