घर घूसकर युवक की हत्या

दुर्ग जिले के भिलाई चरोदा में बीती रात एक युवक की घर में घूसकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त उसकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सोये हुए थे |

दुर्ग |  दुर्ग जिले के भिलाई चरोदा में बीती रात एक युवक की घर में घूसकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त उसकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सोये हुए थे | आज सुबह घटना के जानकारी मिली और पुलिस को सूचना दी गई | पुलिस  मामले की जांच कर रही है|

भिलाई-3 पुलिस के मुताबिक चरोदा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुनील शर्मा  पेशे से वहां चालक है | कल सोमवार रात को उसने अपने परिवार के साथ खाना खाया और सो गया | घर के दूसरे कमरे में उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ सो गई |

आज सुबह जब उठी तो देखा उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था | उसने फ़ोन पर मायके वालों को इसकी जानकारी दी |

जब उसके मायकेवाले पहुंचे तो सुनील की खून से सनी लाश बिस्तर पर पड़ी थी | 108 एंबुलेंस से  स्थानीय शास्त्री अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने  पाया कि सुनील पर किसी धारदार और भारी हथियार से वार किया गया होगा | उसके सिर और कान के पीछे चोट के निशान मिले हैं।  बहरहाल  मामले की जांच जारी  हैं।

 

हत्या
Comments (0)
Add Comment