रायपुर सहित प्रदेश के कुछ स्थानों में दो दिनों से हो रही भारी बारिश, आज दिन भर बारिश होने की संभावना

रायपुर राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानो पर कुछ दिनों के ब्रेक के बाद फिर मौसम ने करवट बदल दी है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर लगातार वर्षा हो रही है।

रायपुर राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानो पर कुछ दिनों के ब्रेक के बाद फिर मौसम ने करवट बदल दी है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर लगातार वर्षा हो रही है। आज सुबह से ही राजधानी रायपुर में वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने वर्षा का क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ में रहने की संभावना जताई है। वही अंधड़ चलने, बिजली गिरने और गरज चमक के साथ छीटे पड़ सकते है।

वही मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने तथा अकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छग रहने की सम्भावना जताई है।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पश्चिम बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणीका माध्य समुद्र तल पर उत्तर पंजाब से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, उत्तर उत्तरप्रदेश, उत्तर-पश्चिम बिहार, झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बांग्लादेश और उससे लगे उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 2.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

chattisgarh news
Comments (0)
Add Comment