पति की अपने प्रेमी के हाथों करवा दी हत्या  

महासमुंद| पति से अलग रह रही महिला ने अपने प्रेमी के हाथों अपने पति की हत्या करवा दी| खल्लारी थाना इलाके में खम्हारमुडा जंगल में हुई हत्या की गुत्थी सुलझाते पुलिस ने यह जानकारी दी| पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है|

एएसपी मेघा टेम्भूलकर ने मिडिया को बताया कि थाना खल्लारी क्षेत्रांतर्गत डुमरपाली खम्हारमुडा जंगल के पगडंडी  में 27.मार्च  को एक अज्ञात पुरूष उम्र करीब 25-30 साल का शव पडे होने की सूचना मिली थी। शव को देखने से शव का गला किसी धारदार हथियार से रेत कर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा था मृतक की  शिनाख्त हेतु फोटो सोशल मिडिया व दैनिक समाचार पत्रो में प्रकाशित कराया गया ।

इसी दौरान  सूचना  पर मृतक की पहचान नारा मंदिर हसौद निवासी ईश्वरी साहू के रुप में हुई। मृतक के पत्नी का व्यवहार अपने ससुराल पक्ष में सही नही होने से पति-पत्नी व बच्चे रायपुर में  रह रहे थे| आपसी संबंध ठीक नही चल रहा था। जिसके चलते मोंगरा बाई भी रायपुर में कुछ काम कर रही थी।

विगत वर्ष लाकडाउन के दौरान काम नही मिलने से व अपनी पत्नी से विवाद के चलते मृतक ईश्वरी साहू अपनी पत्नी व बच्चों को रायपुर में छोडकर अपने गांव नारा वापस आकर रह रहा था।

मृतक का अपने पत्नी मोंगरा के साथ विवाद एवं पत्नी से अलग रहने के आधार पर उनके संबंध में जानकारी एकत्रित की गई | पुलिस ने जाँच पड़ताल में पाया कि मृतक ईश्वरी साहू की पत्नी मोंगरा बाई का खरोरा निवासी बिसहत दीवान से प्रेम-संबंध था। पति-पत्नी के आपस में संबंध अच्छे नहीं थे।

पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को उसके गांव से थाना लाकर पूछताछ की |तो उसने बताया कि मृतक ईश्वरी की पत्नी  मोगरा बाई से विगत 4 वर्षो से जान पहचान एवं  प्रेम संबंध है। पिछले वर्ष लाकडाउन  के बाद मृतक अपनी पत्नी को रायपुर में छोडकर गांव नारा आ जाने से इनका प्रेम संबंध और गहरा हो गया था|

बताया गया कि ईश्वरी के दो बच्चे थे। जिसे वह अपने पास रखना चाहती थी। परन्तु बिसहत उन्हें अपने साथ रखना चाहता था।

इसके बाद ईश्वरी की पत्नी व उसके प्रेमी ने प्लान बनाया और बाइक पर उसे लेकर खम्हारमुड़ा जंगल में ले गए। जहां बिसहत ने ईश्वरी को शराब पिलाई और जब वह बेहोश हो गया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद उसने शराब की शीशी से गला रेतकर फरार हो गया।

पुलिस आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर मौके से एक बाइक, मोबाइल, रक्तरंजित कपड़ा, कांच का टुकड़ा बरामद कर धारा 302,120 बी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है|

करवा दी हत्यापतिप्रेमी के हाथों
Comments (0)
Add Comment