लता ठाकुर लहरौद की निर्विरोध सरपंच बनीं

लता  ठाकुर ग्राम पंचायत लहरौद की निर्विरोध सरपंच चुनी गईं | वह दिवंगत पूर्व सरपंच रूपसिंह ठाकुर की पत्नी हैं |

पिथौरा | लता ठाकुर ग्राम पंचायत लहरौद की निर्विरोध सरपंच चुनी गईं | वह दिवंगत पूर्व सरपंच रूपसिंह ठाकुर की पत्नी हैं |

महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लहरौद सरपंच पद पर दिवंगत पूर्व सरपंच रूपसिंह ठाकुर की पत्नी लता रूप सिग ठाकुर निर्विरोध सरपंच चुन ली गयी है।

पूर्व सरपंच रूपसिंह ठाकुर  के दूसरी कोरोना लहर में दिवंगत होने के बाद आज गुरुवार को लाहरौद ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए निर्वाचन हुआ।

इस पद के लिए पंच दिनेश कालसा एवम दिवंगत सरपंच रूपसिंह ठाकुर की पत्नी ने नामांकन दाखिल किया था।परन्तु अंतिम समय में  दिनेश कालसा ने लता रूप सिग ठाकुर को समर्थन देते हुए अपना नाम वापस ले लिया। जिससे लता रूप सिंह ठाकुर निर्विरोध लाहरौद ग्राम पंचायत की सरपंच निर्वाचित घोषित कर दी गयी।

इसे भी पढ़ें : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव :  28 जिलों में 3166 नामांकन दाखिल

इस अवसर पर नगर पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष आत्मा राम यादव,श्रीमती सत्यभामा नाग अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा,कुलवंत खनुजा सहित ग्राम पंचायत लहरौद के उप सरपंच रमेश सिन्हा ,वरिष्ठ पंच लक्ष्मी देवांगन, वर्तमान के कार्य वाहक सरपंच भगवान सिंह ठाकुर,  पंच प्रियान्शू दीक्षित, गौतम साहू,ग्राम प्रमुख धरम सिंह ठाकुर ,बेनू वैष्णव सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे।

LaharudLata ThakurSarpanchunopposedनिर्विरोधलता ठाकुरलहरौदसरपंच
Comments (0)
Add Comment