हुक बनाकर फेस बदलते करंट से एक युवा किसान की मौत

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना तहसील के ग्राम गिधली में करंट से एक युवा किसान की मौत हो गई | पुलिस जांच जारी है।

बसना | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना तहसील के ग्राम गिधली में करंट से एक युवा किसान की मौत हो गई | पुलिस जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के बसना तहसील के ग्राम गिधली निवासी चंदन कैवर्त पिता उत्तम कैवर्त उम्र 21वर्ष कल रात 08 बजे अपने घर के खेत में लगे ट्यूबवेल को चालू करने के लिए अपने चाचा के साथ गया था|

वहां पर जाकर देखा कि बिजली का एक फेस  बंद है| फेस  बदलने के लिए वह नंगे हाथों वायर को हुक बनाकर उच्च दाब लाईन  से बदल  रहा था । अचानक  करंट आ जाने से वह चिपक गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

उसे रात को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने  मृत घोषित कर दिया ।

इसकी जानकारी पुलिस थाना बसना  में दी गई| वर्तमान में समाचार लिखे जाने तक लाश अस्पताल में है | पुलिस जांच जारी है।

#basna#chhattisgarh #महासमुंदCurrentface changingfarmer's deathHook
Comments (0)
Add Comment