आखिर सिहावा श्रृंगीऋषि पहाड़ी गुफा के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

वन अमले की कड़ी मशक्कत के बाद आखिर आज तड़के सिहावा श्रृंगीऋषि पहाड़ी गुफा के नीचे एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया | सिहावा नगरी इलाके में तेंदुए ने कई जानें ली हैं

मैनपुर | वन अमले की कड़ी मशक्कत के बाद आखिर आज तड़के सिहावा श्रृंगीऋषि पहाड़ी गुफा के नीचे एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया | छत्तीसगढ़ के  सिहावा नगरी इलाके में तेंदुए ने कई जानें ली हैं |  पिंजरे में तेंदुए को सिहावा थाना परिसर में रखा गया था।जिसे देखने लोगों की भीड़ जुट गई |

बता दें करीब पखवाड़े भर पहले   ओडिशा से परिवार के साथ श्रृंगी ऋषि मंदिर दर्शन करने आये 6 वर्षीय बच्चे के तेंदुए के  हमले से मौत के बाद फूटे जनाक्रोश को देखते वन विभाग ने चार पिंजरे लगये थे | इलाके में तेंदुए के हमले में अब तक 3 बच्चों की मौत हो चुकी है | वैसे वन विभाग लंबे समय से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहा है |

पढ़े :तेंदुए के हमले में ओडिशा के बच्चे की मौत के बाद वन विभाग ने लगाये पिंजरे

बता दें 12 अक्टूबर सोमवार देर शाम सिहावा श्रृंगी ऋषि मंदिर दर्शन करने ओडिशा के नबरंगपुर जिले के रायगरा ब्लाक  के तुरुडीही  निवासी अविनाश गंडा नामक 6 वर्षीय बालक अपने परिवार के साथ आया हुआ था | इसी दौरान मंदिर के पास छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया जिसमें उसकी जान चली गई | सिहावा में  लोगों के चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने  तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया।

सिहावा इलाके में अलग-अलग स्थान पर  पिंजरे लगाये  गये थे| सिहावा नगरी इलाके में मानवभक्षी तेंदुए के आतंक  से दहशत है। प्रशासन ने सुबह 7 से पहले और शाम 5 बजे के बाद जंगल जाने की मनाही की है |

 

imprisoned in a cageLeopardSihava Shringi Rishi hillतेंदुआपिंजरे में कैदसिहावा श्रृंगीऋषि पहाड़ी
Comments (0)
Add Comment