तेंदुए के हमले में ओडिशा के बच्चे की मौत के बाद वन विभाग ने लगाये पिंजरे

ओडिशा से परिवार के साथ श्रृंगी ऋषि मंदिर दर्शन करने आये 6 वर्षीय बच्चे के तेंदुए के  हमले से मौत के बाद फूटे जनाक्रोश को देखते वन विभाग ने चार पिंजरे लगा रहा है |

रायपुर। ओडिशा से परिवार के साथ श्रृंगी ऋषि मंदिर दर्शन करने आये 6 वर्षीय बच्चे के तेंदुए के  हमले से मौत के बाद फूटे जनाक्रोश को देखते वन विभाग ने चार पिंजरे लगा रहा है | इलाके में तेंदुए के हमले में अब तक 3 बच्चों की मौत हो चुकी है | वैसे वन विभाग लंबे समय से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है |

बता दें सोमवार देर शाम सिहावा श्रृंगी ऋषि मंदिर दर्शन करने ओडिशा के नबरंगपुर जिले के रायगरा ब्लाक  के तुरुडीही  निवासी अविनाश गंडा नामक 6 वर्षीय बालक अपने परिवार के साथ आया हुआ था | इसी दौरान मंदिर के पास छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया जिसमें उसकी जन चली गई |

सिहावा में  लोगों के चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने  तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक पिंजरा देर रात सोनामागर में और दूसरा पिंजरा सिहावा के गणेश घाट में मंगलवार अलसुबह लगाया गया|   दो और पिंजरा शीतला मंदिर के पास और मुकुंदपुर पहाड़ी पर लगाये जाने की सूचना है |

बताया गया है कि  इलाके में तेंदुए के हमले में अब तक तीन  बच्चों की जान जा  चुकी है |   तेंदुए की लगातार मौजूदगी  देखे जाने से लोगों में दहशत है |

एसडीओ हरीश पांडे ने मीडिया को बताया कि सोनामागर और गणेशघाट में पिंजरा लगा दिया गया है। शीतला मंदिर और मुकुंदपुर में भी पिंजरा लगाया जाएगा|

इधर वन विभाग ने लोगों को शाम  एवं रात को जंगल  में न जाने की सलाह दी है।  एसडीएम नगरी चंद्रकांत कौशिक ने प्रतिबंधित क्षेत्र में लोगों के आवाजाही पर रोक लगाने संबंधी पत्र भी जारी किया है।

 

Forest Department put up cagesin attackLeopardOdisha's child dies
Comments (0)
Add Comment