मजदूर–किसानों को गर्म कपड़े बाँट अंकित ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस  

आज कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस पर अंकित बागबाहरा ने मजदूर –किसानों को गर्म कपड़े बांटकर उनके साथ कुछ समय बिताये| इस दौरान वे  प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यों पर उनकी राय जानी |

महासमुन्द| आज कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस पर अंकित बागबाहरा ने मजदूर –किसानों को गर्म कपड़े बांटकर उनके साथ कुछ समय बिताये| इस दौरान वे  प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यों पर उनकी राय जानी |

खल्लारी विधानसभा  के सक्रिय नेता अंकित बागबाहरा ने आज कांग्रेस का  137 स्थापना दिवस  विभिन्न ग्रामों के मनरेगा मजदूर, व धान खरीदी केंद्रों के तौलाई भराई के श्रमिकों के साथ साथ धान बेचने आये किसानों को गर्म कपडे बाँट कर मनाया |

उन्होंने मजदूरों और किसानों को  कांग्रेस पार्टी की स्थापना व स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में भूमिका की जानकारी दी |

साथ ही छत्तीसगढ प्रदेश में चल रही कांग्रेस सरकार के विकास पूरक कार्यों की विस्तृत जानकारी भी दी । उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यों पर उनकी राय भी जानी|

मनरेगा श्रमिक,तौलाई श्रमिक,व किसान साथियों ने कांग्रेस सरकार की  काफी सराहना  की | कांग्रेस सरकार के मुखिया  भूपेश बघेल को ढेरों आशीर्वाद  दिया |

इस कार्यक्रम में अंकित बागबाहरा के साथ घनश्याम धांधी  सरपंच चंचल सिन्हा , उपसरपंच डॉक्टर संतु पटेल, गोठान समिति अध्यक्ष सुकलाल बरिहा,  नरेंद्र धुरव   पंच दशरथ साहू , श्याम लाल पटेल रत्नों ध्रुव,भगत पटेल,गोविंद पटेल,राजकृष्ण पटेल,नरेश ध्रुव,श्याम मनोहर ध्रुव,राजेश चौहान,रामायण ध्रुव,उमेन बरिहा, ऊदल निषाद,रामलाल पटेल,फागु पटेल,सुखदेव,भोजराम साहू सहित सैकड़ों मनरेगा श्रमिक,किसान साथी व तौलाई श्रमिक उपस्थित थे ।

AnkitcongressfarmersFoundation Dayworkersअंकितकांग्रेसकिसानोंमजदूरस्थापना दिवस
Comments (0)
Add Comment