बसना के अंकोरी धान खरीदी केंद्र में टोकन पर बवाल, मामला दर्ज

महासमुंद जिले के बसना ब्लाक के अंकोरी धान खरीदी केंद्र में टोकन को लेकर एक युवक ने बवाल पैदा कर दिया| धान खरीदी केंद्र के कंप्यूटर के वायर –सामान  को खींचकर अलग कर दिया|  सूचना पर प्रशासन के अफसर पहुंचे|  SDM ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज  करने समिति को निर्देश दिए हैं | धान खरीदी केंद्र में हुए इस बवाल के बाद से खरीदी कुछ समय तक प्रभावित रही|

बसना | महासमुंद जिले के बसना ब्लाक के अंकोरी धान खरीदी केंद्र में टोकन को लेकर एक युवक ने बवाल पैदा कर दिया| धान खरीदी केंद्र के कंप्यूटर के वायर –सामान  को खींचकर अलग कर दिया|  सूचना पर प्रशासन के अफसर पहुंचे|  SDM ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज  करने समिति को निर्देश दिए हैं | धान खरीदी केंद्र में हुए इस बवाल के बाद से खरीदी कुछ समय तक प्रभावित रही|

बसना ब्लाक के अंकोरी धान खरीदी केंद्र में टोकन को लेकर गौतम नामक एक युवक ने बवाल पैदा कर दिया | टोकन न मिलने से नाराज एक युवा किसान ने धान खरीदी केंद्र के कंप्यूटर के वायर –सामान  को खींचकर अलग कर दिया | उसका आरोप था कि व्यापारियों का धान खरीदा जा रहा है और वह टोकन का इंतजार करता भटक रहा है |

कंप्यूटर  ऑपरेटर के अनुसार आज ही उसके नाम पर टोकन काटा गया है| गौतम के माताजी के नाम पर जमीन का पट्टा है| फिर भी उसके मन में संतोष नहीं होने के कारण सरकारी संपत्ति को  नुकसान पहुंचा कर फरार हो गया|

 कंप्यूटर ऑपरेटर के अनुसार डायल 112 को फोन करने पर वहां से भाग गया था इसके लिए तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी  को फोन किया गया|

इस घटना की सूचना मिलते ही  मौके पर SDM और तहसीलदार पहुंचे | SDM ने deshdigital को बताया कि उक्त युवक के खिलाफ धान खरीदी  केंद्र में अव्यस्था उत्पन्न करने के आरोप में FIR दर्ज करने समिति को निर्देश दिए गए हैं |

बता दें  छत्तीसगढ़ में सरकारी धान खरीदी को 7 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है | असामयिक बारिश से किसानों को जारी तीसरे टोकन में धान खरीदी नहीं हो पाने से चौथा टोकन जारी करने के निर्देंश दिए हैं|

इधर  बारिश के कारण किसान लगातार परेशान  हैं | एक ओर फसल बचने की चिंता दूसरी ओर समय पर धान की बिक्री न हो पाने से उनमे नाराजगी देखने को मिल रही है | टोकन वितरण को लेकर किसानों में असंतोष भी सामने आने लगा है|  

 इधर अंकोरी धान खरीदी केंद्र ओडिशा की सीमा से सटा हुआ है इसलिए यहाँ ओडिशा का धान खपाए जाने की खबरें आती रही हैं | इस इलाके से ओडिशा का धान भी जब्त किया जा चुका है |

बता दें महासमुंद जिले में 21 जनवरी तक समितियों के माध्यम से 1,23,372 किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक 5,64,345 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 1,50,227 है। जिसमें से अब तक 1,23,372 किसान अपना धान बेच चुके थे । 26,855 किसान धान बेचने हेतु बचे थे ।

deshdigital के लिए बृजलाल दास की रिपोर्ट 

Basna's Ankori Paddy Purchased Center on TokenFIR instructionsFIR के निर्देशअंकोरी धान खरीदी केंद्रटोकन पर बवालबसना
Comments (0)
Add Comment