माता बहादुर कलारिन राज्य अलंकरण की घोषणा से कलार समाज में हर्ष

कलार समाज की नायिका माता बहादुर कलारिन के नाम राज्य  अलंकरण की घोषणा से कलार समाज में  हर्ष की लहर है।

पिथौरा| कलार समाज की नायिका माता बहादुर कलारिन के नाम राज्य  अलंकरण की घोषणा से कलार समाज में  हर्ष की लहर है।समाज इससे गौरान्वित हुआ है। ज्ञात हो कि कलार समाज की केसरा खंड महासभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह सम्मान आरंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान राज्य स्थापना के दिन हर साल 1 नवंबर को प्रदान किया जाएगा।

कलार समाज के जिला संयाेजक नीरज गजेंद्र, जिलाध्यक्ष ईश्वर सिन्हा पिथौरा मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा  को कलार समाज के परिवारों का सम्मान बताते हुए कहा कि इस अलंकरण से माता बहादुर कलारिन की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

समाज के मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा पिथौरा, संरक्षक प्रेम सिन्हा , शशि डडसेना, सीता राम सिन्हा, विक्की सिन्हा , लोकनाथ डडसेना, महेंद डडसेना, पोला राम डडसेना, राजेन्द्र सिन्हा , सुरेश सिन्हा, रतन डडसेना , रूप सिंह डड़सेना, नंदकूमार डडसेना , माखन डडसेना, रामा डडसेना, श्यामलाल डडसेना, परमेश्वर डडसेना, मानश्रवन डडसेना, लखन डडसेना, हेमन्त डडसेना, ओम डडसेना,राजू सिन्हा, आत्मा राम डडसेना,  मिलाप डडसेना , शैलेंद डडसेना , लोकप्रकाश डडसेना, बहूर डडसेना, महेश सिन्हा, साबूलाल डडसेना ,  सुरेश सिन्हा ,चंद्रपाल डडसेना , ईश्वर डडसेना पप्पू ,मोहन डडसेना, रमेश सिन्हा, पुष्पराज गजेंद्र , योगेन्द्र डडसेना ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है |

इन सबने कहा , माता बहादुर कलारिन के नाम राज्य अलंकरण की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने कलार समाज का मान बढ़ाया है। समाज के पदाधिकारियों ने राज्य में महुआ बोर्ड के गठन की मांग करते हुए कहा कि राज्य में इस बोर्ड के गठन हो जाने से वनोपज को बढ़ावा मिलेगा और कलार समाज के मूल व्यवसाय का सम्मान होगा।

Kalar SamajMata Bahadur Kalarin State Decorationकलार समाजमाता बहादुर कलारिन राज्य अलंकरण
Comments (0)
Add Comment