सिंघोडा में 1 करोड़ 20 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा के 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के सिंघोडा थाना में अलग-अलग दो मामलों में पुलिस ने कोई साढ़े छह क्विन्टल गांजा जब्त  करने में सफलता हासिल की है। दोनों मामलों में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दोनों घटनाओं में जब्त गांजा की कीमत 1 करोड़ 20 लाख रूपये से अधिक बताई गई है।

महासमुन्द| छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के सिंघोडा थाना में अलग-अलग दो मामलों में पुलिस ने कोई साढ़े छह क्विन्टल गांजा जब्त  करने में सफलता हासिल की है। दोनों मामलों में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दोनों घटनाओं में जब्त गांजा की कीमत 1 करोड़ 20 लाख रूपये से अधिक बताई गई है।

पहले मामले में रविवार को पुलिस ने सिंघोडा के समीप  छत्तीसगढ़ ओडिशा बार्डर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल में  ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनो की चेकिंग के दौरान पकड़े गए। ओडिशा पासिंग उक्त वाहन एक सिल्वर रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार  OD 10 1838 को रोका गया था।

वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विरेन्द्र कुमार सेठी  पडकीटाल थाना डोंगरीपाली जिला सोनपुर उडीसा, तथा बगल सीट मे बैठा व्यक्ति अपना नाम अभिमन्यु डडसेना   साकिन पडकीटाल थाना डोंगरीपाली जिला सोनपुर उडीसा का रहने वाला बताया|

पूछताछ पर वाहन एक सिल्वर रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार की  डिक्की में  छिपाकर गांजा परिवहन करना स्वीकार किया| वाहन की तलाशी लेने पर 30 नग खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ कुल 30 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ मिला। आरोपियों के विरूद्ध  विधिवत कार्यवाही  की गई।

दूसरे मामले में पुलिस ने  ओडिशा की ओर से आ रही वाहन आईसर प्रो 1049   OD 07 P 0595 को रोका गया| वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम शेख अजीज पिता शेख अब्दुल रसीद  साकिन बालीछक शाही थाना जतनी जिला खोरदा (ओडिशा ) एवं बगल सीट मे बैठा व्यक्ति अपना नाम अख्तर खान पिता ताहर खान  साकिन बालीछक शाही थाना जतनी जिला खोरदा (ओडिशा) का रहने वाला बताया|

पूछताछ पर वाहन में खराब आम की बोरियों के नीचे छिपाकर गांजा परिवहन करना स्वीकार किया|

तलाशी में  वाहन के पीछे डाला में  खराब आम की बोरियो के नीचे छोटे बडे 140 नग खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ कुल 140पैकेट  में  600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया|   दोनों आरोपियों  के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही  की गई।

यह रही टीम

थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव राम कोशले, सउनि सनातन बेहरा, आरक्षक शुशांत बेहरा, जैकी प्रधान, रोहित सिदार, श्रीकांत भोई

 

4 arrested from Odishaganja worth Rs 1 crore 20 lakh seizedsinghodaओडिशा के 4 गिरफ्तारसिंघोडा में 1 करोड़ 20 लाख का गांजा जब्त
Comments (0)
Add Comment