महासमुंद : बैंक खाता आधार लिंक व डी.बी.टी. सक्रिय करने रविवार को खुला रहेगा बैंक

अवकाश दिवस में महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक व डी.बी.टी. सक्रिय करने रविवार 03 मार्च 2024 को जिले के सभी ब्रांच केवल महतारी वंदन योजना के कियान्वयन हेतु बैंक की कार्यालयीन व्यवस्था चालू रखे

महासमुंद| महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना की समयबद्ध में क्रियान्वयन की कार्यवाही किया जा रहा है, इस योजना के तहत् पात्र 21 वर्ष से अधिक आयु  के विवाहित महिला, तलाकशुदा महिला, परित्यक्ता महिला को प्रतिमाह 1000 रूपये उनके आधार से लिंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से भुगतान किया जाना है.

महासमुंद जिले में बैंक के माध्यम से बैंक खातों को आधार से लिंक करने हेतु एन.पी.सी.आई. सूची अनुसार 19,978 का लक्ष्य शेष है. उक्त कार्य को समय सीमा में  04 मार्च 2024 तक पूर्ण किया जाना है.

इस हेतु कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने समस्त बैंक प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा है कि संदर्भित कार्यवाही विवरण अनुसार अवकाश दिवस में महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक व डी.बी.टी. सक्रिय करने रविवार 03 मार्च 2024 को जिले के सभी ब्रांच केवल महतारी वंदन योजना के कियान्वयन हेतु बैंक की कार्यालयीन व्यवस्था चालू रखे बैंकर्स उक्त दिवस को बैंक में कितनी महिलाये आयी, कितनी महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक किया गया कि जानकारी देवे. उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है.

महतारी वंदन योजना
Comments (0)
Add Comment