महासमुंद : पटेवा पुलिस का छापा , 60 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी  गिरफ्तार

महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की  पटेवा पुलिस ने 60 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है|

महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की  पटेवा पुलिस ने 60 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है|

पुलिस के मुताबिक आज 6 सितम्बर को  पटेवा पुलिस  ने ग्राम तेलीबांधा  में शशिभूषण मिरी उर्फ जुगनू   जिला महासमुंद के घर पर छापा मारा |

आरोपी के कब्जे से नीले  रंग के प्लास्टिक ड्रम में लगभग 60 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमत 12000 रु0, महुआ शराब निर्माण में प्रयुक्त 06 नग एल्युमिनियम बर्तन कीमत 3000 रु0और  पांच पांच सौ लीटर क्षमता वाली नीला रंग की प्लास्टिक ड्रम जिसमे महुआ पास भरा हुआ कीमत 2000 रु0 कुल जुमला 17,000 रु बरामद कर जब्त किया गया |

आरोपी शशिभूषण मिरी को गिरफ्तार कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर  ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, ASI दरबारी राम तारम, आरक्षक रामचरण यादव, संजय सोनी, सुनील चंद्रवंशी, रामशरण पात्रे, करन देवदास का योगदान रहा।

60 liters of Mahua liquoraccused arrestedMahasamundPateva PoliceRaid
Comments (0)
Add Comment