बसना मेदिनीपुर में नामयज्ञ 12-14 मई ,ओडिशा-छग की एक दर्जन कीर्तन मंडलियाँ

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के  बसना ब्लाक के  ग्राम मेदिनीपुर में सोलह प्रहर हरिकीर्तन नामयज्ञ का आयोजन किया गया है | इसमें ओडिशा और छत्तीसगढ़ की करीब एक दर्जन कीर्तन मंडलियाँ अपनी प्रस्तुति देंगी |

बसना| छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के  बसना ब्लाक के  ग्राम मेदिनीपुर में सोलह प्रहर हरिकीर्तन नामयज्ञ का आयोजन किया गया है | गुरुवार 12 मई दोपहर से प्रारंभ इस नामयज्ञ का समापन 14 मई को होगा | इसमें ओडिशा और छत्तीसगढ़ की करीब एक दर्जन कीर्तन मंडलियाँ अपनी प्रस्तुति देंगी |

मिली जानकारी के मुताबिक  ग्राम मेदिनीपुर में जगन्नाथ मंदिर स्थापना के 12 वें वर्षगांठ पर आयोजित सोलह प्रहर हरिकीर्तन नामयज्ञ की कलश यात्रा  12  मई 2022  गुरुवार  की  सुबह  निकलेगी  इसके बाद  हरिनाम  उच्चारण किया जायेगा | 14 मई शनिवार पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा |

हरिकीर्तन नामयज्ञ में  ओडिशा और छत्तीसगढ़ के करीब एक दर्जन कीर्तन मंडलियाँ शामिल होंगी | कीर्तन प्रेमी इन मंडलियों की कला और गायन का रसास्वादन कर सकेंगे |

इन मंडलियों में ओडिशा से पिपली पाली और खलिहापाली महिला कीर्तन मण्डली हैं | ओडिशा से साल्हेपाली और जमला कीर्तन मण्डली भी भाग लेंगी |

छत्तीसगढ़ की कीर्तन मंडलियों में पुसौर सरायपाली, बांजीबहाल ,पाटनदादर, और परसकोल शामिल हैं |

आयोजक मेदिनीपुर गाँव की 3 कीर्तन मंडलियाँ भी कीर्तन प्रेमियों का भक्ति रसास्वादन करेंगी |

मेदिनीपुर के ग्रामीणों  ने हरि कीर्तन  प्रेमियों , समाज के बंधुओं को सपरिवार शामिल होकर यज्ञ पुण्य लेने की अपील की है |

Basna MedinipurKirtan CirclesNamayagna 12-14 Mayodishaएक दर्जन कीर्तन मंडलियाँओडिशा-छगनामयज्ञ 12-14 मईबसना मेदिनीपुर
Comments (0)
Add Comment