विधायक-कलेक्टर की अनुशंसा दरकिनार कर सावित्रिपुर में नवीन धान खरीदी केंद्र, विरोध शुरू

महासमुंद जिले के बसना विधानसभा  विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह एवं कलेक्टर द्वारा नवीन धान खरीदी केंद्र हेतु ग्राम विजेमाल के लिए की गई अनुशंसा के विपरीत शासन  द्वारा सावित्रिपुर में नवीन धान खरीदी केंद्र खोले जाने का विरोध होने लगा है।

पिथौरा| महासमुंद जिले के बसना विधानसभा  विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह एवं कलेक्टर द्वारा नवीन धान खरीदी केंद्र हेतु ग्राम विजेमाल के लिए की गई अनुशंसा के विपरीत शासन  द्वारा सावित्रिपुर में नवीन धान खरीदी केंद्र खोले जाने का विरोध होने लगा है।

ज्ञात हो कि कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय कमेटी गठित कर परीक्षण उपरांत विजेमाल में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुशंसा की गयी थी। परन्तु विधायक एवं  कलेक्टर की अनुशंसा को दरकिनार करते हुए विवादित भूमि ग्राम सावित्रीपुर में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने से ग्राम विजेमाल एवं आसपास के क्षेत्र के किसानों ने विरोध किया है|

ज्ञात हो कि ग्राम विजेमाल के एक आदिवासी किसान डिंगर सिंह पिता सुबरन सिंह निवासी बिजेमाल द्वारा खसरा नंबर 523 रकबा 0.94 हेक्टेयर भूमि नवीन धान खरीदी केंद्र हेतु लगभग 3 एकड़ जमीन शासन को दान में दी थी।  परन्तु अब. खाद्य विभाग द्वारा सावित्रीपुर में विवादित भूमि पर नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किए जाने का आदेश दिया गया है| जिसका विजेमाल व आसपास के पंचायतों के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया है|

विवादित स्थल ग्राम पंचायत सावित्रीपुर में दिए गए आदेश को संशोधित करते हुए बिजेमाल में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग छग शासन से की है|

ग्राम सावित्रीपुर टुकड़ा के प्रस्तावित स्थल खसरा नंबर 5 रकबा 4.05 हेक्टेयर भूमि में ग्राम के गौटिया परिवार के 8 व्याक्तियों द्वारा कब्जा किया गया है. जिसका प्रकरण न्यायालय में नायब तहसीलदार के कोर्ट में लंबित है. जिसकी अगली सुनवाई तारीख 30 नवंबर 21 है। बहरहाल विधायक के निर्देशों के बाद भी खरीदी केंद्र अलग ग्राम में बनाये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

deshdigatal के लिए पिथौरा से रजिंदर खनूजा

#Basna MLA#Mahasamund Collector #recommendation bypassed#protest started#Savitripur new paddy procurement center#बसना विधायक#महासमुंद कलेक्टर#अनुशंसा दरकिनार#विरोध शुरू#सावित्रिपुर नवीन धान खरीदी केंद्र
Comments (0)
Add Comment