प्रकाश पर्व से रौशन हुआ पिथौरा

गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। कोविड आपदा के कारण विगत दो वर्षों से नगर कीर्तन नही निकाला गया था। लिहाजा इस वर्ष सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगो ने भी लंगर एवम नगर कीर्तन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

पिथौरा| गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। कोविड आपदा के कारण विगत दो वर्षों से नगर कीर्तन नही निकाला गया था। लिहाजा इस वर्ष सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगो ने भी लंगर एवम नगर कीर्तन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

नगर में शनिवार को सिक्ख समाज द्वारा नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।नगर कीर्तन में गतका पार्टी के हैरत अंगेज कारनामे देखने भारी भीड़ जुटी रही। नगर कीर्तन के आगे ढोल पार्टी उसके पीछे स्थानीय सिक्ख समाज की हरप्रीत कौर द्वारा बनाई गयी बच्चों की गतका टीम अपने हैरत अंगेज कारनामो से दर्शकों का मन मोह रही थी।

इसके पीछे रायपुर से आई युवा गतका टीम अपने करतब दिखा रही थी।इसके बाद पुरुष एवम महिलाए शबद कीर्तन गाते चल रहे थे। इसके बाद सिक्ख समाज की महिलाएं झाड़ू से रास्ता साफ करती चल रही थी इसके बाद समाज के वरिष्ठ हरमिंदर सिंह उजाला साफ सड़क पर पानी का छींटा मारते चल रहे थे।

 

इनके पीछे पंज प्यारे अपनी पारम्परिक  वेशभूषा में श्रीगुरुग्रंथ साहिब का स्वरूप लेकर चल रही फूलों से सुसज्जित ट्रक थी जिसमे गुरुद्वारा के ग्रन्थी लगातार पाठ कर रहे थे। इनके पीछे   महिलाएं लगातार जोशीले अंदाज़ में शबद कीर्तन करते हुए झूमते चल रही थी।   नगर कीर्तन में प्रकाश व्यवस्था भरपूर की गई थी।

 रास्ते भर पंज प्यारो की सेवा

नगर कीर्तन मार्ग में रास्ते भर सिख समाज के अलावा अनं धर्म के लोगो ने भी पंज प्यारो के चरण धोए और उनका आशीर्वाद लिया।इसके अलावा नगर कीर्तन के रास्ते मे कुछ कुछ दूरी पर ही कीर्तन में शामिल सभी जनों के लिए चाय नास्ते की व्यवस्था की गई थी।

 लंगर में   व्ही आयी पी भी शामिल

नगर कीर्तन के पूर्व स्थानीय गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन किया गया था।जिसमे वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह,संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव,नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक सम्पत अग्रवाल एवम अग्रवाल समाज सहित बड़ी संख्या नगरवासियों ने हिस्सा लिया।

#Kirtan#Prakash ParvPithora
Comments (0)
Add Comment