बाइक बिजली खंभे से टकराया, सवार 2 युवक गंभीर ,संजीवनी बनी 108

उदयपुर विकासखंड उदयपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम खमरिया में विद्युत पोल से टकराकर घायल 2 युवकों के लिए उदयपुर 108 की टीम संजीवनी बनी |

उदयपुर | उदयपुर विकासखंड उदयपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम खमरिया में विद्युत पोल से टकराकर घायल 2 युवकों के लिए उदयपुर 108 की टीम संजीवनी बनी |

मंगलवार को खोंधला निवासी नुरेश पिता परमेश्वर एवं उसका साथी अजय ग्राम खम्हरिया से शादी देखकर खोंधला वापस घर जा रहे थे| तभी बाइक चला रहे अजय को झपकी आई और अजय सड़क पर गिर गया| पीछे बैठा नुरेश बाइक के साथ विद्युत पोल खंभे से टकरा गया जिससे दोनों ही घायलों के सिर पर गंभीर चोटें आई है।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने 108 को कॉल करके दिया 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पहुंचकर 108 की टीम के ईएमटी कृष्णा श्रीवास ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर पड़े घायलों को उठाकर   वाहन में रखा तथा उच्च चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए CHC उदयपुर उपचार हेतु दाखिल कराया ।

डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों ही मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसी 108 से घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। दोनों ही घायलों के लिए उदयपुर 108 की संजीवनी साबित हुई है।

2 youths riding seriousBike collided with power poleSanjeevani became 108बाइक बिजली खंभे से टकरायासंजीवनी बनी 108सवार 2 युवक गंभीर
Comments (0)
Add Comment