छत्तीसगढ़: सरगुजा में 1 करोड़ 10 लाख की ब्राउन शुगर एवं हेरोइन जब्त ,3 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस ने 1 करोड़ 10 लाख की ब्राउन शुगर एवं हेरोइन के साथ बिहार व झारखण्ड और अम्बिकापुर निवासी 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है |

अम्बिकापुर| छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस ने 1 करोड़ 10 लाख की ब्राउन शुगर एवं हेरोइन के साथ बिहार व झारखण्ड और अम्बिकापुर निवासी 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है |

सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कांबले ने मीडिया से बात करते आज  बताया कि सरगुजा जिले में नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है| इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली  कि गांधीनगर निवासी रसेल एक्का   द्वारा   ब्राउन शुगर बेचा  जा रहा है| वह इसे बिहार और झारखण्ड के ब्राउन शुगर तस्करों से मिलकर  खपाता है।

पुलिस को यह भी सूचना मिली कि झारखण्ड गढ़वा निवासी मृत्युंजय गुप्ता उर्फ पप्पू सोडी एवं बिहार सासाराम निवासी गीता सोनी उर्फ सोनारिन ब्राउन शुगर की खेप लेकर आने वाले हैं|  रसेल एक्का   प्रतापपुर नाका के पास उनका इंतजार कर रहा है।

इस पर गांधीनगर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा के नेतृत्व में उक्त आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। रसेल एक्का के पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर, मृत्युंजय गुप्ता उर्फ पप्पू सोनी   गढ़वा झारखण्ड से 105 ग्राम बाउन शुगर तथा गीता सोनी उर्फ सोनारिन   सासाराम रोहतास बिहार से लगभग 500 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 110 ग्राम हेरोइन,  कुल 625 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 110 ग्राम हैरोइन मौके पर जब्त किया गया। जिसकी कीमत  अंतराष्ट्रीय बाजार में  लगभग 1 करोड़ 10 लाख रूपये   है।

एसपी  अमित तुकाराम कांबले ने बताया कि बिहार सासाराम निवासी गीता सोनी शातिर तस्कर है। वह कई राज्यों में बाउन शुगर व हेरोइन की सप्लाई करती है। गढ़वा निवासी मृत्युंजय गुप्ता कई वर्षों से विभिन्न राज्यों में ब्राउन शुगर का सप्लाई करते आ रहा है। इनके विरुद्ध वहां के थाने में मामला भी दर्ज है।

1 करोड़ 10 लाख की ब्राउन शुगर एवं हेरोइन जब्त3 arrested3 गिरफ्तारbrown sugar and heroin worth 1 crore 10 lakh seizedChhattisgarhSurgujaछत्तीसगढ़सरगुजा
Comments (0)
Add Comment