हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से चरवाहे की मौत: वीडियो

आज सुबह हाई वोल्टेज बिजली तार के चपेट में आने से एक चरवाहे की मौत हो गई. घटना सरगुजा के उदयपुर थाने के ग्राम केशगवां की है.

उदयपुर| आज सुबह हाई वोल्टेज बिजली तार के चपेट में आने से एक चरवाहे की मौत हो गई. घटना सरगुजा के उदयपुर थाने के ग्राम केशगवां की है.

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम केशगवां  निवासी आनंद राम पैकरा उम्र लगभग 50 वर्ष आज सुबह  मवेशी चराने ले जा रहा था. इसी दौरान विद्युत तार जोकि पोल से टूटकर काफी महीनों से झूल रहा था उसी की चपेट आकर आनंद राम पैकरा की मौके पर ही मौत हो गई.

देखें वीडियो

घटना सुबह 11 बजे करीब की बताई जा रही है। पुलिस बल को घटना की जानकारी दे दी गई है. इधर  मौके पर बिजली विभाग की टीम मौजूद है. जे ई स्नेहा टोप्पो भी घटना स्थल पर मौजूद हैं. उन्होंने deshdigital प्रतिनिधि को मामले की जाँच करने और घंटे भर बाद पूरी जानकारी देने की बात कही है.

deshdigital के लिए क्रांति कुमार रावत

cowboy deathelectric wirehigh voltageचरवाहे की मौतबिजली तारहाई वोल्टेज
Comments (0)
Add Comment