पिकअप से टक्कर के बाद कार में आग, महिला डॉक्टर, पति और 2 बच्चों समेत झुलसी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर से जशपुर जा रहे  कार में पिकअप से टक्कर के बाद आग लग गई। कार सवार महिला डॉक्टर,उसके पति और दो बच्चे बुरी तरह झुलस गये। अस्पताल में भर्ती इन सबकी हालत गंभीर बताई गई है |

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर से जशपुर जा रहे  कार में पिकअप से टक्कर के बाद आग लग गई। कार सवार महिला डॉक्टर,उसके पति और दो बच्चे बुरी तरह झुलस गये। अस्पताल में भर्ती इन सबकी हालत गंभीर बताई गई है |

मिली जानकारी के मुताबिक  डॉक्टर विजय लक्ष्मी चंद्रा अपने पति सरोज चंद्रा और दो बच्चों के साथ जांजगीर से जशपुर के लोखंडी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कार से जा रही थीं।  कार उनके पति सरोज चंद्रा चला रहे थे।

सिलपहरी घाट के पास स्टेट हाईवे पर  उनकी कार की सामने से आ रही पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार में  आग लग गई और  जलकर खाक हो गई।

आसपास के ग्रामीणों ने  कार सवारों को बड़ी  मुश्किल से  बाहर निकाला। इस बीच   पुलिस भी पहुंच गई और 108 की सहायता से सबको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक   डॉक्टर का परिवार बुरी तरह से झुलस गया है और सबकी हालत नाजुक है। वहीं पिकअप चालक का भी पैर टूट गया है।

बताया जा रहा है कि स्टेट हाईवे पर कोतबा-लावाकेरा सड़क मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है।  हमेशा धूल का गुबार छाया रहता है।  जिससे आये दिन इसी तरह हादसे सामने आते रहते हैं।

 

Collision with pickupfire in carhusband and 2 childrenscorched including female doctorकार में आगपति और 2 बच्चों समेत झुलसीपिकअप से टक्करमहिला डॉक्टर
Comments (0)
Add Comment