देवर से अवैध सम्बन्ध छिपाने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी

अंबिकापुर| छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में महिला ने अपने देवर से अवैध सम्बन्ध छिपाने और देवरानी के खिलाफ साजिश रचते अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी |

deshdigital

अंबिकापुर| छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में महिला ने अपने देवर से अवैध सम्बन्ध छिपाने और देवरानी के खिलाफ साजिश रचते अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी |

बलरामपुर जिले के सनवाल पुलिस के मुताबिक  17 जुलाई को आरोपी महिला ने  पति की हत्या का मामला दर्ज करवाया था| महिला ने अपनी देवरानी के परिजनों पर आरोप लगाया था कि देवरानी के साथ पति का अवैध सम्बन्ध था जिसके कारण उसके पति की पिटाई की गई और उसकी बाद में मौत हो गई |

इधर पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाये जाने और मारपीट  के कोई चिन्ह नहीं होने का जिक्र किया गया जिसके आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की |

पुलिस के मुताबिक महिला का अपने देवर से 2 बरस से अवैध सम्बन्ध था | कुछ दिन पहले उसकी देवरानी ने उन दोनों को देह सम्बन्ध बनाते देख लिया था | जिसे लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ | महिला ,अपनी पोल न खुल जाये इसे देख साजिश रचाने लगी |

उसने अपने पति को शराब पिलाकर जबरदस्ती अपनी देवरानी से देह सम्बन्ध बनवा दिया | इस घटना से आहत देवरानी ने अपने मायके वालों को पूरी जानकारी दी | उसके मायके वालों के पूछताछ पर आरोपी महिला के पति ने सारी  बात बता दी |

नाराज परिजनों ने  आरोपी महिला और उसके पति की जमकर पिटाई की|

इसके बाद  आरोपी महिला ने पति को  अस्पताल में दाखिल  कराया और फिर देवरानी के खिलाफ  साजिश रची कि अगर पति की हत्या होती है तो कसूरवार  देवरानी के मायके  वाले ठहराए जायेंगे |फिर पति को शराब  पिलाया और गला घोंटकर हत्या कर दी |

brother-in-lawhusband's murderillicit relationshipअवैध सम्बन्धदेवरपति की हत्या
Comments (0)
Add Comment